ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि लड़की ने कुचल दिया कार से

मिस्‍टी ली वाइल्‍क नाम की इस औरत का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Sat, 18 Jun 2016 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jun 2016 10:23 PM (IST)
ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि लड़की ने कुचल दिया कार से

फीनिक्स। 44 साल की एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को अपनी ही कार से कुचल दिया। मिस्टी ली वाइल्क नाम की इस औरत का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे।

इसी साल अप्रैल महीने में मिस्टी को पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड को एड्स है। इस सच को जानने के बाद उसका अपने गुस्से पर काबू नहीं रहा। उसने मन ही मन बॉयफ्रेंड से बदला लेने की ठान ली।

29 अप्रैल को उसने अपने बॉयफ्रेंड को ठिकाने लगाने का मन बना लिया। लेकिन दुर्भाग्य से उसकी यह हरकत एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो में एक शख्स साइकिल से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे ही वह सड़क के टी-पॉइंट पर पहुंचता है, तभी सफेद रंग की एक मस्टैंग कार आकर उसे जोरदार टक्कर मारकर उसे कुचलते हुए वहां से निकल जाती है।

पूरा वाकया सड़क के पास बने एक ऑफिस के सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई, जिसे पुलिस ने बतौर सबूत इस्तेमाल किया है।

हादसे के 30 मिनट बाद मिस्टी ली ने इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी और पुलिस को एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई।

बकौल मिस्टी, वह अपनी कार से जा रही थी, तभी एक बाइक सवार से उसका विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर उस युवक ने अपनी जेब से एक चाकू निकाला और मिस्टी की बांह पर हमला कर दिया।

इसके बाद घबराई मिस्टी ने बिना कुछ सोचे-समझे अपनी कार की स्पीड बढ़ा दी, जिसकी वजह से वह युवक कार के नीचे कुचल गया।

मिस्टी को लगा था कि उसकी कहानी पर पुलिस को भरोसा हो जाएगा और वह सजा से बच जाएगी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लग गया और सच्चाई सामने आ गई।

अब मिस्टी पुलिस की हिरासत में है और उस पर सेकेंड डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। हालांकि उसने अपना जुर्म कबूल नहीं किया है।

कोलकाता में लड़कियों के पीछे पड़ा 'भूत', शाम होते ही कर रहा गंदी हरकत

जम्मू का माहौल खराब करने के मंसूबे नहीं होंगे सफल: उपमुख्यमंत्री

chat bot
आपका साथी