अमेरिका के मॉल में एक सिरफिरे ने की अंधाधूंध फायरिंग, कई लोग घायल

वेसलायन और बिसोनेट में गोली चलाने वाले व्यक्ति को उनके अधिकारी ने मार गिराया है। पुलिस ने ये भी बताया कि इस तरह का कोई और संदिग्ध मौजूद नहीं है।

By Atul GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 06:51 PM (IST)
अमेरिका के मॉल में एक सिरफिरे ने की अंधाधूंध फायरिंग, कई लोग घायल

हॉस्टन। अमेरिका में आज फिर एक सिरफिरे व्यक्ति ने सरेआम गोलियां चलाना शुरू कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ये घटना हॉस्टन शहर के स्ट्रिप मॉल में हुई। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाले शख्स को मार गिराया गया है।


पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि वेसलायन और बिसोनेट में गोली चलाने वाले व्यक्ति को उनके अधिकारी ने मार गिराया है। पुलिस ने ये भी बताया कि इस तरह का कोई और संदिग्ध मौजूद नहीं है।

पुलिस के मुताबिक इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस गोलीबारी में कितने लोगों घायल हुए हैं।

पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवारों की पहली डिबेट में होंगे रिकार्ड दर्शक

chat bot
आपका साथी