पाकिस्तान में पुलिस और कादरी समर्थकों में झड़प, 8 मरे

पाकिस्तान में शनिवार को पुलिस और सरकार विरोधी धार्मिक नेता कादरी के समर्थकों के बीच संघर्ष ने कई जगहों पर ¨हसक रूप ले लिया। झड़पों में कम से कम 8 लोगों के मरने और 1000 लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने सात पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया है।

By Edited By: Publish:Sat, 09 Aug 2014 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 10 Aug 2014 01:33 AM (IST)
पाकिस्तान में पुलिस और कादरी समर्थकों में झड़प, 8 मरे

लाहौर/मुलतान। पाकिस्तान में शनिवार को पुलिस और सरकार विरोधी धार्मिक नेता कादरी के समर्थकों के बीच संघर्ष ने कई जगहों पर ¨हसक रूप ले लिया। झड़पों में कम से कम 8 लोगों के मरने और 1000 लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने सात पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया है।

धार्मिक नेता और पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) के प्रमुख ताहिर अल-कादरी की ओर से रविवार को प्रस्तावित सरकार विरोधी रैली से पहले जारी ¨हसा के दौर ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कादरी ने जून में अपने समर्थकों और पुलिस के बीच हुए ¨हसक संघर्ष में 14 कार्यकर्ताओं की मौत के विरोध में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है।

कादरी ने कहा है कि पीएटी रविवार को शहीद दिवस मनाएगा। इसके अतिरिक्त उसने 'इंकलाबी मार्च' की तारीख की घोषणा करने की भी बात कही है। पीएटी के प्रवक्ता काजी फैज ने कहा कि पुलिसिया अत्याचार में शनिवार को छह लोगों की मौत हो गई, जबकि शुक्रवार को दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। फैज ने कहा कि पुलिस ने हमारे छह हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस घरों से महिलाओं को भी गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने हालांकि चार लोगों के मरने और 500 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। फैज ने सात पुलिस कर्मियों को बंधक बनाए जाने की बात कही है।

पुलिस प्रशासन अपने जवानों को छुड़ाने के लिए पीएटी के नेताओं से बात कर रहा है। कादरी ने सरकार को भ्रष्ट बताते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बर्खास्त करने की भी मांग उठाई है।

पढ़ें: अलकायदा ने यमन के 14 सैनिकों के सर कलम किए

chat bot
आपका साथी