कनाडा में लापता हुआ पंजाबी संगीतकार

म्यूजिकल शो के लिए कनाडा गया एक पंजाबी संगीतकार पांच नवंबर से लापता है। 30 वर्षीय पंजाबी संगीतकार लहंबर सिंह को पांच नवंबर की शाम को भारत की फ्लाइट लेनी थी। मगर, उस दिन सुबह ही वह लापता हो गया और अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2015 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2015 08:02 PM (IST)
कनाडा में लापता हुआ पंजाबी संगीतकार

टोरंटो। म्यूजिकल शो के लिए कनाडा गया एक पंजाबी संगीतकार पांच नवंबर से लापता है। 30 वर्षीय पंजाबी संगीतकार लहंबर सिंह को पांच नवंबर की शाम को भारत की फ्लाइट लेनी थी। मगर, उस दिन सुबह ही वह लापता हो गया और अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।

पुलिस के मुताबिक लहंबर भारत से कनाडा एक शो में हिस्सा लेने के लिए आया था और मिसिसॉगा से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि जिस दिन वह लापता हुआ उस दिन उसके पास दस हजार डॉलर थे।

लहंबर को आखिरी बार उसके एक रिश्तेदार ने सुबह करीब 10.30 बजे मिसिसॉगा के एडवर्ड बोलीवियर्ड में डेरी रोड पर देखा था। कनाडा में भारतीय संगीतकारों, गायकों और प्रचारकों का लापता होना कोई नई बात नहीं है।

ऐसे लोगों को कनाडा का वीजा आसानी से मिल जाता है। भारतीय-कनाडाई संगठन, मंदिर या गुरुद्वारा उन्हें स्पांसर भी कर देते हैं। कनाडा आने के बाद यहीं बसने के इरादे से ये लोग लापता हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी