ब्राजील में कैदियों ने काटे एक-दूसरे के सिर

खूनी संघर्ष शनिवार की रात उत्तर-पूर्वी राज्य रियो ग्रांदे दो नोर्ते की अलकाउज जेल में हुआ।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 10:25 PM (IST)
ब्राजील में कैदियों ने काटे एक-दूसरे के सिर
ब्राजील में कैदियों ने काटे एक-दूसरे के सिर

नताल, एएफपी। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील की जेल में दो गिरोहों के बीच हिंसा में 26 कैदी मारे गए। मरने वालों में ज्यादातर कैदियों के सिर काट दिए गए हैं। यह खूनी संघर्ष शनिवार की रात उत्तर-पूर्वी राज्य रियो ग्रांदे दो नोर्ते की अलकाउज जेल में हुआ। एक अन्य घटना में, दक्षिणी राज्य पराना के क्यूरितिबा शहर की एक जेल की दीवार को धमाके से उड़ाकर 28 कैदी फरार हो गए।

अलकाउज का खूनी संघर्ष नए साल में ब्राजील की जेलों में हिंसा की पांचवीं बड़ी वारदात है। महीने की शुरुआत में ऐसी ही एक हिंसा में सौ कैदी मारे गए थे। राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा प्रबंधक काहियो बेजेरा ने बताया कि हिंसा में 26 कैदी मारे गए। सुरक्षा बलों ने हिंसा के 14 घंटे बाद रविवार की सुबह जेल में प्रवेश किया और व्यवस्था बहाल की।

प्रांतीय राजधानी नताल के बाहरी इलाके में स्थित 620 कैदियों वाले इस जेल में फिलहाल 1083 कैदी बंद हैं। कैदियों के सुरक्षा-व्यवस्था में कोताही बरतने का आरोप जेल प्रशासन पर लगाया है। मीडिया के मुताबिक ब्राजील के सबसे बड़े मादक पदार्थ गिरोह द फ‌र्स्ट कैपिटल कमांड (पीसीसी) और इसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी के सहयोगी गिरोह रेड कमांड के सदस्यों के बीच हिंसा हुई। गौरतलब है कि ब्राजील की जेलो में मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों के बीच मारपीट की घटनाएं अक्सर होती रहती है।

chat bot
आपका साथी