भारत दौरे पर अगले साल आएंगे पोप फ्रांसिस

पोप फ्रांसिस का अगले साल भारत और बांग्लादेश के दौरे पर आना लगभग तय हो गया है। वह पुर्तगाल की भी यात्रा करेंगे। हालांकि अभी तारीखों का फैसला नहीं हुआ है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Mon, 03 Oct 2016 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 03 Oct 2016 07:12 PM (IST)
भारत दौरे पर अगले साल आएंगे पोप फ्रांसिस

रोम, एपी। कैथोलिक ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्म गुरु पोप फ्रांसिस का अगले साल भारत और बांग्लादेश के दौरे पर आना लगभग तय हो गया है। वह पुर्तगाल की भी यात्रा करेंगे। हालांकि अभी तारीखों का फैसला नहीं हुआ है।

पहले नवंबर 2014 में भारत दौरे की चर्चाएं चली थीं। तब उनके भारत में पहले ईसाई मिशनरी सेंट फ्रांसिस जेवियर की याद में गोवा में होने वाली प्रदर्शनी में शामिल होने की उम्मीद जताई गई थी।

अजरबैजान से वेटिकन सिटी की उड़ान के दौरान पोप ने रविवार को साल 2017 में अपने दौरों का खाका बताया। उन्होंने कहा कि इस साल की कुछ यात्राएं टलने की वजह से अगले साल के दौरे उलझे हुए हैं। हालांकि फ्रांसिस ने अगले साल 13 मई को पुर्तगाल के फातिमा में स्थित मरियम तीर्थस्थल पर जाने की पुष्टि की है।

भारत और बांग्लादेश जाने की भी योजना है। जबकि अफ्रीका दौरे पर विचार किया जा रहा है। इसके पहले फ्रांसिस ने कहा था कि अगर कोलंबिया सरकार और विद्रोहियों के बीच शांति समझौता हो जाता है तो वह उस देश के दौरे पर जाएंगे।

ब्रिटेन का यह मरीज बन सकता है दुनिया का पहला HIV मुक्त शख्स

कोलंबिया के राष्ट्रपति सांतोस की शांति संधि का प्रस्ताव जनमत संग्रह में खारिज

chat bot
आपका साथी