इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन, 51 लोगों की मौत

ताइवान में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 51 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के चलते यह दुर्घटना छोटे द्वीप पेंघू में हुई। विमान में 54 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घरेलू एयरलाइन ट्रांसएशिया एयरवेज का यह विमान राजधानी ताइपे से पेंघू जा रहा था। पहली बार उतरने की कोशिश नाकाम होने के बाद दूसरी बार कोशिश में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jul 2014 10:08 AM (IST)
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन, 51 लोगों की मौत

ताइपे। ताइवान में एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 51 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के चलते यह दुर्घटना छोटे द्वीप पेंघू में हुई। विमान में 54 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।

ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घरेलू एयरलाइन ट्रांसएशिया एयरवेज का यह विमान राजधानी ताइपे से पेंघू जा रहा था। पहली बार उतरने की कोशिश नाकाम होने के बाद दूसरी बार कोशिश में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पेंघू के फायर डिपार्टमेंट प्रमुख ने बताया कि अंधेरे और खराब मौसम के चलते बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। हमारे लोग टॉर्च की मदद से मलबे को तलाश रहे हैं। गिरने के बाद 70 लोगों की क्षमता वाले टर्बोप्रॉप एटीआर 72 विमान में आग लग गई थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मंगलवार को ताइवान से तूफान मैटमो टकराया था। इसके बाद केंद्रीय मौसम कार्यालय ने भारी बारिश तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। यह द्वीप ताइवान और चीन के बीच स्थित है। इसकी आबादी बेहद कम है। ताइपे से रोजाना केवल दो उड़ान इस द्वीप के लिए जाती हैं।

पढ़ें: एमएच 17: विद्रोहियों ने सौंपे शव, ब्लैक बॉक्स

chat bot
आपका साथी