पाक: एफआइए अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप

इस्लामाबाद। 20 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की ने संघीय जांच एजेंसी [एफआइए] के एक शीर्ष अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एफआइए के अधिकारी पर एक अन्य व्यापारी के साथ मिलकर पीड़िता के साथ पांच सितारा होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पाकिस्तानी लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि लाहौर से दो लोगों एवं

By Edited By: Publish:Wed, 12 Sep 2012 04:47 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2012 04:58 PM (IST)
पाक: एफआइए अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप

इस्लामाबाद। 20 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की ने संघीय जांच एजेंसी [एफआइए] के एक शीर्ष अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एफआइए के अधिकारी पर एक अन्य व्यापारी के साथ मिलकर पीड़िता के साथ पांच सितारा होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पाकिस्तानी लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि लाहौर से दो लोगों एवं एक महिला द्वारा उसे एक अर्ध-सरकारी संस्था में अच्छी नौकरी का झांसा देकर लाया था। उसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ मिलकर दुष्कर्म किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मल्लिक ने एफआइए के महानिदेशक को तुरंत विभागीय जांच के निर्देश दे दिए है। उधर पाकिस्तानी के पुलिस प्रमुख ने मामले की पूरी जांच करने एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।

मल्लिक ने वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी को पीड़िता के परिवार वालों मिलने का भी आदेश दिया है। मल्लिक ने इस मामले में गृह सचिव को भी निर्देश जारी करते हुए कोर्ट के समक्ष जल्द से जल्द चार्जशीट दायर करने का निर्देश दिया है जिससे दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी