उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गोलाबारी

उत्तर कोरिया व दक्षिण कोरिया के बीच सोमवार को विवादास्पद पश्चिमी समुद्री सीमा पर गोलीबारी हुई। दक्षिण कोरिया ने आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया के सैन्य अभ्यास के दौरान विस्फोटक उसकी समुद्री सीमा रेखा वाले इलाके में आकर गिरे।

By Edited By: Publish:Mon, 31 Mar 2014 03:45 PM (IST) Updated:Mon, 31 Mar 2014 03:48 PM (IST)
उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गोलाबारी

सियोल। उत्तर कोरिया व दक्षिण कोरिया के बीच सोमवार को विवादास्पद पश्चिमी समुद्री सीमा पर गोलीबारी हुई। दक्षिण कोरिया ने आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया के सैन्य अभ्यास के दौरान विस्फोटक उसकी समुद्री सीमा रेखा वाले इलाके में आकर गिरे।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के प्रवक्ता ने बताया, 'उत्तर कोरिया की तोपों के गोले हमारी तरफ आकर गिरे। इसके जवाब में हमने भी गोलीबारी की। काफी देर तक दोनों पक्षों की ओर से गोलाबारी होती रही।' प्योंगयांग ने अपने लाइव-फायर अभ्यास की सूचना सियोल की नौसेना को फैक्स के जरिये भेजी थी। इस तरह के सैन्य अभ्यास में बिल्कुल वास्तविक परिस्थितियों की तरह गोलीबारी की जाती है।

वहीं, इसके तुरंत बाद ही जेसीएस ने चेतावनी दी कि सैन्य अभ्यास के दौरान कोई भी विस्फोट उसकी ओर आया तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा।

दक्षिण कोरिया के सीमावर्ती द्वीपों योनप्योंग व बेंगयोंग के लोगों को एहतियात के तौर पर घर खाली करने को कह दिया गया है। उत्तर कोरिया का सैन्य अभ्यास स्थानीय समयानुसार सुबह 8.45 बजे शुरू हो गया था। इसके महज 30 मिनट बाद दक्षिण कोरिया ने भी जवाब में तोप सेगोले बरसाने शुरू कर दिए। उत्तर कोरिया आमतौर पर लाइव फायर अभ्यास करता रहता है, लेकिन यह एक असामान्य कदम है। पीत सागर (येलो सी) की सीमा दोनों देशों के बीच हमेशा से ही टकराव का बिंदू रही है। कोरिया युद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पश्चिमी समुद्री सीमा रेखा निर्धारित की थी, लेकिन उत्तर कोरिया ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया।

प्योंगयांग ने हाल के हफ्तों में दक्षिण कोरिया-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान कई छोटी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने हाल ही में नए तरीके के परमाणु परीक्षण की भी धमकी दी है।

पढ़ें: उत्तर कोरिया ने तीन दिन में दागी छठी मिसाइल

पढ़ें: उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया

chat bot
आपका साथी