बड़े अभियान में न्यूयॉर्क पुलिस ने 100 से ज्यादा बदमाशों को दबोचा

न्यूयॉर्क पुलिस ने एक अभियान चला कर दहशत के पर्याय बन चुके दो गिरोहों के 100 से ज्यादा बदमाशों को अपनी गिरफ्त में लिया है।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 11:08 AM (IST) Updated:Thu, 28 Apr 2016 11:40 AM (IST)
बड़े अभियान में न्यूयॉर्क पुलिस ने 100 से ज्यादा बदमाशों को दबोचा

न्यूयॉर्क (IANS)। न्यूयार्क पुलिस के एक बड़ा अभियान चलाकर 100 से ज्यादा बदमाशों को पकड़ा है। ये बदमाश दो गिरोहों से जुड़े हुए हैं। और इनकी गिरफ्तारी मंगलवार और बुधवार को चलाए गए अभियान के दौरान की गयी। ब्रांक्स इलाके में ये गिरोह पिछले कई सालों से हत्या और ड्रग्स तस्करी के अपराधों में शामिल थे।

बताया जा रहा है कि हाल के कुछ वर्षों में संगठित गिरोहों के खिलाफ न्यूयॉर्क पुलिस ने पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के 57 बदमाश 2 फ्लाई गैंग से जुड़े हैं। जबकि 63 बदमाश बिग मनी बॉसेज गैंग से जुड़े हैं। इन दोनों गैंग को साल 2007 से ही चेतावनी दी जा रही थी।

सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि इन गिरोहों से जुड़े बदमाश पिछले सात-आठ सालों से आतंक के पर्याय बने हुए थे। इन दोनों गिरोहों पर 39 लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार थीं।

फ्रॉड के मामले में भारतीय मूल के नागरिक को मिली सजा

chat bot
आपका साथी