फर्जी पोस्ट या ट्वीट पकड़ने का नया तरीका ईजाद

ट्विटर और फेसबुक पर फर्जी पोस्ट करने वालों की अब आसानी से पहचान हो सकेगी। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक तरीका ईजाद किया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 03:41 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 05:06 PM (IST)
फर्जी पोस्ट या ट्वीट पकड़ने का नया तरीका ईजाद

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अक्सर फर्जी और झूठे पोस्ट की बातें सामने आती हैं। अब अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक ऐसा तरीका ईजाद करने का दावा किया है जिससे इनकी पहचान आसानी से हो सकेगी।

टेक्सास यूनिवर्सिटी में साइबर सिक्यूरिटी के एसोसिएट प्रोफेसर किम क्वांग रेमंड ने नया तरीका विकसित किया है। इस तरीके में लेखन के नमूनों का विश्लेषण किया जाता है। पोस्ट या ट्वीट में शब्दों के चयन और संदर्भ सामग्री के आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि इसके लिए एक व्यक्ति या कई लोग जिम्मेदार हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे विभिन्न अकाउंट से फर्जी ट्वीट और पोस्ट का आसानी से पता लगाया जा सकता है। रेमंड ने उम्मीद जताई कि नए तरीके से सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर पर पेश होने वाली चीजों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

फेसबुक पर दोस्ती की सनक में कानपुर के युवक को दो साल कैद

chat bot
आपका साथी