जान हथेली पर रखकर इस शख्स ने बनाया रिकार्ड, देखकर दंग रह जाएंगे

पहली कोशिश में ही बना दिया सबसे लंबी 'स्लैकलाइन' का रिकॉर्ड। चलकर चार हजार फीट की दूरी तय की।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Wed, 31 May 2017 09:36 AM (IST) Updated:Wed, 31 May 2017 11:36 AM (IST)
जान हथेली पर रखकर इस शख्स ने बनाया रिकार्ड, देखकर दंग रह जाएंगे
जान हथेली पर रखकर इस शख्स ने बनाया रिकार्ड, देखकर दंग रह जाएंगे

तुर्की, एजेंसी। स्विट्जरलैंड के रहने वाले सैमुएल वोलेरी ने पूर्वी तुर्की में पहाड़ी वाले इलाके में 800 फीट की ऊंचाई पर रस्सी पर चलने का एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 32 वर्षीय वोलेरी ने यहां के मालट्या शहर में उन्होंने रस्सी के ऊपर दो कोनों के बीच चार हजार फीट की दूरी तय की जो अपनेआप में एक नया रिकॉर्ड है। वोलेरी ने 14 मई को यह रिकॉर्ड कायम किया, जिसमें तस्वीरें मंगलवार को इंटरनेट पर सामने आई।

वोलेरी ने अपने पहले ही प्रयास में सबसे लंबी 'स्लैकलाइन' का रिकॉर्ड बनाया। इतनी ऊंचाई पर भी वह बेहद आराम से संगीत सुनते रहे और रस्सी पर चहलकदमी करते रहे। स्लैकलाइन में दो कोनों के बीच रस्सियां बांध दी जाती है और बिना नीचे गिरे एक से दूसरे कोने तक पहुंचना होता है।

दो दिन लगे रस्सी लगाने में

वोलेरी की 10 लोगों की टीम दो पहाड़ों के बीच रस्सी लगाने में जुटी थी। इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते उन्हें रस्सियां बांधने में दो दिन लग गए। वोलेरी ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए हर सप्ताह 10 से 15 घंटे स्लैकलाइन पर चलने और कई तरह के व्यायाम भी किए, ताकि उन्हें रस्सी पर चलने में दिक्कत न हो।

पहले इनके नाम था रिकॉर्ड

2016 में नाथन पॉलिन और डेनी मेनिस्क ने फ्रांस के पहाड़ी क्षेत्र के बीच 3,346 फीट की दूरी कर सबसे लंबी स्लैकलाइन का रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें: जर्मनी के चर्च में आशीर्वाद देता है रोबोट, पर पहले पूछता है लोगों से ये सवाल

chat bot
आपका साथी