पुरुष डॉक्टर ने कराया महिला का प्रसव तो पति ने मारी गोली

सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग फहद अस्पताल में एक महिला का प्रसव जब पुरुष डॉक्टर ने कराया तो महिला का पति डॉक्टर को गोली मार दी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 26 May 2016 09:13 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 09:24 PM (IST)
पुरुष डॉक्टर ने कराया महिला का प्रसव तो पति ने मारी गोली

दुबई, प्रेट्र। एक अज्ञात सऊदी नागरिक ने पत्नी के प्रसव में मदद करने वाले पुरुष डॉक्टर को गोली मार दी है। पीडि़त आइसीयू में है। उसकी हालत स्थिर है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, आरोपी की पत्नी ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग फहद अस्पताल में एक महीने पहले बच्चे को जन्म दिया था। महिला का प्रसव जॉर्डन मूल के डॉक्टर मुहम्मद अल जाबन की देखरेख में हुआ था।

सऊदी वेबसाइट सब्क के अनुसार, आरोपी ने बुधवार को कहा कि वह डॉक्टर जाबन से मिलकर उनको धन्यवाद देना चाहता है। इस पर डॉक्टर जाबन अस्पताल के बगीचे में आरोपी से मिलने आए। बातचीत के दौरान आरोपी ने अपने कपड़ों में छिपाई बंदूक निकाली और डॉक्टर पर गोली चला दी। आवाज सुनकर स्वास्थ्यकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और पीडि़त को आइसीयू में ले गए।

पढ़ेंः प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं हुई है। आरोपी की दलील है कि उसकी पत्नी के प्रसव में पुरुष डॉक्टर को मदद करने का कोई अधिकार नहीं है। मरीज के आसपास महिला चिकित्सक को ही होना चाहिए था। अस्पताल के प्रवक्ता बासम अल बुराइकन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, डॉक्टर की हालत अब स्थिर है। प्रशासन ने मौके पर से हत्या के प्रयास के सुबूत इकट्ठा करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

पढ़ेंः प्रसव में ज्यादा रक्तस्राव को रोकेगा 'मिरेकल सूट'

chat bot
आपका साथी