IS के खलीफा घोषित स्थान मोसुल मस्जिद की तरफ आगे बढ़े इराकी सुरक्षा बल

सेना ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मस्जिद के पुराने शहर में जिहादी समूह के गढ़ को मंगलवार को घेर लिया था।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Wed, 21 Jun 2017 12:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2017 01:11 PM (IST)
IS के खलीफा घोषित स्थान मोसुल मस्जिद की तरफ आगे बढ़े इराकी सुरक्षा बल
IS के खलीफा घोषित स्थान मोसुल मस्जिद की तरफ आगे बढ़े इराकी सुरक्षा बल

इराक, रायटर। यू.एस. समर्थित इराकी सुरक्षा बलों ने बुधवार को कहा कि, उनकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले पुराने मोसुल शहर को वापस हासिल करने के लिए जिहादी समूहों पर धावा बोल दिया है। इस्लामी राज्य ने तीन साल पहले खुद को उस इलाके का खलीफा घोषित किया था।

सेना ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मस्जिद के पुराने शहर में जिहादी समूह के गढ़ को मंगलवार को घेर लिया था, जहां मस्जिद स्थित है।

पुराने मोसुल शहर के लिए आठ महीने से चली आ रही लंबी लड़ाई सबसे आक्रामक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है, ये इराक में इस्लामिक स्टेट की वास्तविक राजधानी है।

यह भी पढ़ें: जानिए, क्‍यों दुनियाभर में 6.56 करोड़ लोग अपना देश छो़ड़ने को हुए मजबूर

 यह भी पढ़ें:  आईएस सरगना बगदादी की मौत पर सस्पेंस, अपने दावे से पलटा रूस

chat bot
आपका साथी