अमेरिका में बुजुर्ग भारतीय दंपति की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में एक बुजुर्ग भारतीय दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नॉर्थ केरोलिना प्रांत की है। पुलिस ने बताया कि 72 साल के कांतिभाई पटेल और उनकी 67 वर्षीय पत्नी हंसाबेन पटेल रविवार की सुबह होटल बेस्ट वेस्टर्न साउथ प्वाइंट में मृत मिले। दोनों 10 साल से

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2015 06:42 AM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2015 06:46 AM (IST)
अमेरिका में बुजुर्ग भारतीय दंपति की गोली मारकर हत्या

ह्यूस्टन। अमेरिका में एक बुजुर्ग भारतीय दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नॉर्थ केरोलिना प्रांत की है। पुलिस ने बताया कि 72 साल के कांतिभाई पटेल और उनकी 67 वर्षीय पत्नी हंसाबेन पटेल रविवार की सुबह होटल बेस्ट वेस्टर्न साउथ प्वाइंट में मृत मिले। दोनों 10 साल से इस होटल में काम करते और रहते थे। कत्ल के आरोप में पुलिस ने 20 साल के एक संदिग्ध को पकड़ा है।

जोसेफ काउंटी सन टाइम्स के अनुसार घटना के कुछ घंटों बाद काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने जोशुआ लेनार्ड पोएचर नामक युवक को गिरफ्तार किया। शेरिफ ग्रेग जेकिंस ने बताया कि उसे रिजेलैंड के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। वह पटेल का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था। सर्विलांस फुटेज और फोन कॉल्स से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। जेकिंस ने बताया कि इस घटना का कोई चश्मदीद नहीं है और किसी ने लड़ाई या गोली की आवाज नहीं सुनी। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि पोएचर पटेल दंपति को पहले से जानता था या नहीं।

chat bot
आपका साथी