बाल सफेद होने के लिए जिम्मेदार जीन का पता चला

वैज्ञानिकों ने बाल सफेद होने की वजह का पता लगा लिया है। उन्होंने ऐसे पहले जीन की खोज है जो बाल सफेद होने के लिए उत्तरदायी है। इस खोज से बाल सफेद होने की प्रक्रिया को रोकने में उपचार की नई राहें खुल सकती हैं।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Wed, 02 Mar 2016 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 02 Mar 2016 10:08 PM (IST)
बाल सफेद होने के लिए जिम्मेदार जीन का पता चला

लंदन। वैज्ञानिकों ने बाल सफेद होने की वजह का पता लगा लिया है। उन्होंने ऐसे पहले जीन की खोज है जो बाल सफेद होने के लिए उत्तरदायी है। इस खोज से बाल सफेद होने की प्रक्रिया को रोकने में उपचार की नई राहें खुल सकती हैं। शोध के निष्कषर्षो से इस बात की पुष्टि हो गई है कि बालों के सफेद होने की वजह वातावरण नहीं, बल्कि आनुवंशिक घटक है। इस शोध से जु़़डे भारतीय मूल के वैज्ञानिक और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के डॉक्टर कौस्तूभ अधिकारी ने बताया, 'हम पहले से ही यह जानते हैं कि गंजेपन और बालों के रंगों से कई जीन जु़़डे हैं। लेकिन पहली बार है मनुष्यों में बालों के सफेद होने की वजह के तौर पर जीन की पहचान की गई है। इसके अलावा बालों के आकार और घनेपन को प्रभावित करने वाले जीन का भी पता चला है।' शोधकर्ताओं ने इस नए जीन की पहचान करने के लिए लैटिन अमेरिका के छह हजार से ज्यादा लोगों पर अध्ययन किया। शोध का प्रकाशन नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में किया गया है।

chat bot
आपका साथी