हैरी होंगे डायना की एक अरब रुपए की संपत्ति के हकदार

ब्रिटेन की शाही राजगद्दी के चौथे नंबर के वारिस प्रिंस हैरी अगले महीने 30वें जन्मदिन पर मां राजकुमारी डायना की विरासत के बड़े हिस्से एक करोड़ पौंड [करीब एक अरब रुपये] के हकदार हो जाएंगे।

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 10:24 PM (IST)
हैरी होंगे डायना की एक अरब रुपए की संपत्ति के हकदार

लंदन। ब्रिटेन की शाही राजगद्दी के चौथे नंबर के वारिस प्रिंस हैरी अगले महीने 30वें जन्मदिन पर मां राजकुमारी डायना की विरासत के बड़े हिस्से एक करोड़ पौंड [करीब एक अरब रुपये] के हकदार हो जाएंगे।

प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना ने निर्धारित किया था कि उनके दोनों बेटों के 25 साल का हो जाने के बाद उनकी वसीयत के एक हिस्से को दोनों में बांट दिया जाए। डायना की वर्ष 1997 में पेरिस में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। हालांकि निर्वाहकों ने बाद में आयुसीमा को 25 से बढ़ा कर 30 कर दिया था। पिछले पांच साल से हैरी मां की विरासत पर मिलने वाले ब्याज का ही इस्तेमाल कर पा रहे हैं। अब 15 सितंबर को अपने जन्मदिन के बाद उनका इस रकम पर पूरा हक होगा।

हैरी केंसिंग्टन पैलेस में नॉटिंघम कॉटेज में रहते हैं। उन्हें ब्रिटिश आर्मी की नौकरी से हर महीने 40 हजार पौंड [40 लाख रुपये] का वेतन मिलता है। इतना ही नहीं महारानी एलिजाबेथ ने उनके नाम बीस लाख पौंड [करीब बीस करोड़ रुपये] की संपत्ति की हुई है। हैरी और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम को मां डायना के आभूषणों में भी हिस्सेदारी मिली है। विलियम ने वर्ष 2010 में अपनी शादी के मौके पर मां की अंगूठी पत्नी केट मिडिलटन को पहनाई थी।

पढ़ें:प्रिंस हैरी से शादी के लिए तैयार नहीं है क्त्रेसिडा बोनास

पढ़ें: दक्षिणी ध्रुव पहुंचे प्रिंस हैरी

chat bot
आपका साथी