Move to Jagran APP

दक्षिणी ध्रुव पहुंचे प्रिंस हैरी

ब्रिटिश शाही घराने के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी 2011 में उत्तरी ध्रुव पर नहीं पहुंच सके थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने दक्षिणी ध्रुव पर झंडा गाड़ दिया। अफगानिस्तान और इराक युद्ध में घायल हुए सेवानिवृत्त सैनिकों की टोली के साथ हैरी शुक्रवार दोपहर दक्षिण ध्रुव पर पहुंचे। हैरी यह कामयाबी हासिल करने वाले ब्रिटिश राजघराने के पहले स

By Edited By: Published: Sat, 14 Dec 2013 05:16 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2013 04:04 PM (IST)
दक्षिणी ध्रुव पहुंचे प्रिंस हैरी

लंदन। ब्रिटिश शाही घराने के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी 2011 में उत्तरी ध्रुव पर नहीं पहुंच सके थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने दक्षिणी ध्रुव पर झंडा गाड़ दिया। अफगानिस्तान और इराक युद्ध में घायल हुए सेवानिवृत्त सैनिकों की टोली के साथ हैरी शुक्रवार दोपहर दक्षिण ध्रुव पर पहुंचे। हैरी यह कामयाबी हासिल करने वाले ब्रिटिश राजघराने के पहले सदस्य बन गए हैं।

loksabha election banner

प्रिंस हैरी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हैरी को अंटार्कटिका महाद्वीप में तीन सप्ताह से ज्यादा की दुष्कर यात्रा के बाद विश्व के इस दुर्गम क्षेत्र में पहुंचने में सफलता मिली है। 'वाकिंग विद द वुंडेड (घायलों के साथ यात्रा)' अभियान में हैरी के साथ ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा व ऑस्ट्रेलिया के 12 सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। 320 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में अभियान के सदस्यों को माइनस 35 डिग्री सेल्सियस तापमान से गुजरना पड़ा और 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं का सामना करना पड़ा।

अभियान के निदेशक ईडी पार्कर ने कहा, 'हमें पता था कि यह यात्रा आसान नहीं रहने वाली, लेकिन यही चुनौती उत्साहित करती है।'

गौरतलब है कि इस अभियान के संरक्षक प्रिंस हैरी को बड़े भाई प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी में शामिल होने के लिए 2011 में उत्तरी ध्रुव की यात्रा अधूरी छोड़नी पड़ी था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.