खतरे के बीच फ्रांस में छह महीने के लिए आपातकाल बढ़ा

आपातकाल में विस्तार का यह फैसला बीते सप्ताह नीस शहर में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Wed, 20 Jul 2016 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jul 2016 08:04 PM (IST)
खतरे के बीच फ्रांस में छह महीने के लिए आपातकाल बढ़ा

पेरिस, रायटर। डेढ़ साल में हुए तीसरे आतंकी हमले के बाद फ्रांसीसी संसद ने बुधवार को अगले छह महीने के लिए देश में आपातकाल पर मुहर लगा दी। आपातकाल में विस्तार का यह फैसला बीते सप्ताह नीस शहर में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया।

हमले में 38 विदेशियों समेत 84 लोग मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन आइएस ने ली थी। उसी ने पूर्व में फ्रांस में हुए दो हमलों को भी अंजाम दिया था। पहला हमला जनवरी 2015 में शार्ली आब्दो पत्रिका के दफ्तर पर हुआ था जिसमें कई पत्रकार मारे गए थे।

जबकि दूसरा हमला नवंबर 2015 में पेरिस में हुआ था जिसमें 130 लोग मारे गए थे। इसी हमले के बाद फ्रांस में आपातकाल लगाने का निर्णय लिया गया था। इन हमलों के बाद फ्रांस्वा ओलांद की सोशलिस्ट सरकार आलोचनाओं के चलते दबाव महसूस कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने देश में अभी और आतंकी हमले होने का अंदेशा जताया है। उन्होंने सुरक्षा बलों को निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

दक्षिणी फ्रांस के एक होटल में घुसा बंदूकधारी, पुलिस ने की घेराबंदी

फ्रांस : नीस ट्रक हमले मामले में दो और गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी