फ्रांस : नीस ट्रक हमले मामले में दो और गिरफ्तार
बैस्टिल डे के मौके पर फ्रांस के नीस शहर में आतंकी हमले की जिम्मेदारी आइएस ने लिया। इस मामले में पुलिस ने आद दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
By Monika minalEdited By: Published: Sun, 17 Jul 2016 02:45 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jul 2016 02:59 PM (IST)
नीस (रायटर)। फ्रांस के शहर नीस में ट्रक से हुए आतंकी हमले के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 'बैस्टिल डे' के मौके पर 14 जुलाई को आतिशबाजी देख रहे लोगों की भीड़ पर ट्रक से हुए आतंकी हमले में 84 लोग मारे गए।
अधिकारियों ने आइएस द्वारा इस घटना की जिम्मेदारी लेने के बाद 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 31 साल का ट्युनिशियाई हत्यारा, मोहम्मद लाहौएज बौहलेल ने दो किमी तक ट्रक से भीड़ को रौंद दिया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया था।
आईएस ने ली नीस हमले की जिम्मेदारी, आतंकी ड्राइवर को बताया 'सिपाही'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें