केन्या में जलाई गई हाथी दांत की सबसे बड़ी 'होली'

केन्या के राष्ट्रपति हूरू केन्यट्टा ने हाथी दांत और सींगों के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की है। उन्होंने हाथी दांत और सींगों की सबसे बड़ी 'होली' भी जलाई।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 09:35 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 10:48 PM (IST)
केन्या में जलाई गई हाथी दांत की सबसे बड़ी 'होली'

नैरोबी, (एएफपी)। हाथी दांत और सींगों के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग करते हुए केन्या के राष्ट्रपति हूरू केन्यट्टा ने शनिवार को इनकी सबसे बड़ी 'होली' जलाई। इसका उद्देश्य इन चीजों की खतरनाक तस्करी को रोकना और जंगलों में हाथियों के अस्तित्व को बचाए रखना है।

केन्यट्टा ने हाथी दांत और सीगों के ढेर को आग लगाने से पहले कहा कि इसकी ऊंचाई हमारे संकल्प की दृढ़ता को दर्शाती है। नैरोबी के नेशनल पार्क में अ‌र्द्ध वृत्ताकार क्षेत्र में हाथी दांत के ग्यारह और और अन्य गैंडे के सीगों के ढेर थे। करीब 16 हजार हाथी दांत के इन ढेरों के कई दिन तक जलते रहने की संभावना है। इन्हें जलाने के लिए हजारों लीटर डीजल और कैरोसीन का इस्तेमाल किया गया।

काले बाजार में इन हाथी दांतों की कीमत करीब दस करोड़ अमेरिकी डॉलर और गैंडे के सीगों की कीमत लगभग आठ करोड़ अमेरिकी डॉलर है। इस मौके पर मौजूद गैबोन के राष्ट्रपति अली बोंगो ने कहा कि हाथी दांत की सभी तरह की बिक्री रुकवाने के लिए वह इस कदम का समर्थन करते हैं।

बता दें कि अफ्रीका में करीब पांच लाख हाथियों का वास है, लेकिन एशिया में हाथी दांत की मांग पूरी करने के लिए यहां हर साल करीब 30 हजार हाथियों को मार दिया जाता है। एशिया में हाथी दांत की कीमत प्रति किग्रा एक हजार अमेरिकी डॉलर, जबकि गैंडे के सीगों की कीमत प्रति किग्रा 60 हजार अमेरिकी डॉलर तक होती है।

आसमां में उड़ा हाथी...!

chat bot
आपका साथी