चीन में बर्फबारी : ट्रैफिक से बचने के लिए पैदल चल रहे लोगों ने लगाया जाम

चीन में बीते कई दिनों से बर्फबारी जारी है। इसी वजह से यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के चलते कई प्रमुख स़़डकों पर यातायात बाधित होने की भी खबरें सामने आई।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 06:13 PM (IST)
चीन में बर्फबारी : ट्रैफिक से बचने के लिए पैदल चल रहे लोगों ने लगाया जाम

बीजिंग । चीन में बीते कई दिनों से बर्फबारी जारी है। इसी वजह से यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के चलते कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित होने की भी खबरें सामने आई। उत्तरी चीन के सबसे ब़़डे शहर झेंगजोऊ में भारी बर्फबारी से सड़कों पर कई वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

ट्रैफिक में बस जैसे परिवहन वाहनों के फंसे होने पर सैकड़ों लोगों ने पैदल रास्ता अपनाया। लेकिन इस विकल्प ने और ब़़ढी मुसीबत खड़ी कर दी। एक ही सड़क पर बसें, कार और पैदल यात्रियों की वजह से और बढ़ा ट्रैफिक जाम लग गया। दो पहिया वाहनों से यात्रा ट्रैफिक से बचने के लिए झेंगजोऊ में लोगों ने विकल्प के तौर पर साइकिल और अन्य दो पहिया वाहनों से यात्रा की। हालांकि इस दौरान उन्हें भीषषण बर्फबारी का सामना करना पड़ा।

पढ़ेंः हिमाचल में चोटियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी

chat bot
आपका साथी