'नेक्स्ट जेनरेशन कंडोम' के विचार पर एक लाख डॉलर का ऑफर

अगर आप के पास 'नेक्स्ट जेनरेशन कंडोम' के बारे में कोई नया और कुछ अलग तरह विचार है तो आप 10 लाख डॉलर तक की कमाई कर सकते हैं। अरबपति उद्योगपति और माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने नई पीढ़ी के लिए दुनिया में बदलाव लाने के वास्ते कंडोम के बारे में सबसे बेहतरीन सुझाव देने वाले को मेलिंडा गेट्स फ

By Edited By: Publish:Tue, 26 Mar 2013 12:33 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2013 01:00 PM (IST)
'नेक्स्ट जेनरेशन कंडोम' के विचार पर एक लाख डॉलर का ऑफर

न्यूयार्क। अगर आप के पास 'नेक्स्ट जेनरेशन कंडोम' के बारे में कोई नया और कुछ अलग तरह विचार है तो आप 10 लाख डॉलर तक की कमाई कर सकते हैं। अरबपति उद्योगपति और माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने नई पीढ़ी के लिए दुनिया में बदलाव लाने के वास्ते कंडोम के बारे में सबसे बेहतरीन सुझाव देने वाले को मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से एक लाख डॉलर का ऑफर दिया है जो 10 लाख डॉलर तक बढ़ सकता है।

फाउंडेशन की ओर से यह शर्त रखा गया है कि आपका विचार व्यवहारिक होना चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया है यह ऐसा होना चहिए जो अगले सौ सालों तक इसकी उपयोगिता बनी रहे और इसकी डिजाइन ऐसी हो जिसे दुनियाभर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रयोग के लिए प्रेरित कर सके। बेहतर कंडोम के बारे में विचार ग्रांडचैलेंजेजडॉटओआरजी पर भेजे जा सकते हैं। बिल गेट्स को यह विचार देते समय यह ध्यान में रखना होगा कि यह विकासशील देशों के हिसाब से महंगा ना हो। अगली पीढ़ी के कंडोम की यह खोज बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ग्रांड चैलेंजेज एक्सप्लोरेशन का हिस्सा है। माना जाता है कि दुनिया भर में औसतन 750 मिलियन लोग कंडोम का प्रयोग करते हैं।

फाउंडेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है 'कंडोम के साथ शुरुआती दिक्कत यह है कि ज्यादातर पुरुषों का मानना है कंडोम के साथ सेक्स करने से उनका आनंद कम होता है और यही कारण है कि ज्यादातर पुरुष इसे स्वीकार नहीं करते। ऐसे में कंडोम सेक्स के दौरान इसके प्रयोग को बढ़ावा देने वाला होना चाहिए।' फाउंडेशन के अनुसार हर साल 15 बिलियन कंडोम बनते हैं जिसका प्रयोग 750 मिलियन लोग ही करते हैं। कंडोम का इतिहास महज 400 साल पुराना है। पिछले 50 सालों में कंडोम में तकनीकी स्तर पर बहुत कम सुधार लाया जा सका है। फाउंडेशन ने जारी बयान में सवाल किया 'क्या ऐसा संभव है कि इस उत्पाद को बिना किसी कलंक के तैयार किया जा सकता है और इसके प्रयोग से आनंद की अनुभूति में बढ़ोतरी लाई जा सकती है।' इस उत्पाद के जरिए वैश्विक स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। कंडोम को नए सिरे से बनाए जाने से एचआईवी के संक्रमण और एसटीआई [सेक्सुएली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन] से पीड़ितों की संख्या में कमी लाई जा सकती है। इसके अलावा फाउंडेशन ने कहा है कि उसकी नजर ऐसे कंडोम तैयार किए जाने पर है जो पुरुष व महिला दोनों के लिए आसानी से प्रयोग में लाई जा सके। इस विचार को बिल गेट्स तक पहुंचाने की अंतिम तारीख सात मई है और विजेता का नाम नवंबर में घोषित किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी