मर्डर के जुर्म में भारतीय मूल के ब्रिटिश सैनिक को उम्रकैद

एक्‍स गर्लफ्रेंड की हत्‍या के जुर्म में भारतीय मूल के ब्रिटिश जवान को 22 सालों की उम्रकैद की सजा दी गयी है।

By Monika minalEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 12:44 PM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 12:47 PM (IST)
मर्डर के जुर्म में भारतीय मूल के ब्रिटिश सैनिक को उम्रकैद
मर्डर के जुर्म में भारतीय मूल के ब्रिटिश सैनिक को उम्रकैद

लंदन (प्रेट्र)। उत्‍तर पूर्व इंग्‍लैंड में अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड की हत्‍या के जुर्म में भारतीय मूल के ब्रिटिश सैनिक को उम्र कैद की सजा दी गयी है। इस सजा के तहत जवान को कम से कम 22 सालों तक जेल में कैद काटनी होगी।

26 वर्षीय लांस कॉरपोरल त्रिमान हैरी ढिल्लन पर एलिस रगल्स के फ्लैट में घुसने और गला काटकर हत्या करने का आरोप था। पिछले वर्ष अक्टूबर में ढिल्लन ने इस आरोप से इंकार किया था लेकिन न्यूकैसल क्रॉउन अदालत ज्यूरी ने उसे हत्या का दोषी पाया और न्यूनतम 22 साल की जेल की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें: क्या मां की आवाज सुनेगा पाक, भारत ने पाक को सौंपा जाधव की मां का पत्र

chat bot
आपका साथी