12 लाख बल्ब से सजाया मॉल, बनाया विश्व रिकार्ड

ऑस्ट्रेलिया के एक वकील ने राजधानी केनबरा में एक मॉल को 12 लाख क्रिसमस लाइट्स से सजाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। 'केनबरा लाइट शो' शुक्रवार को लोगों के लिए खोल दिया गया। रोशनी का यह मेला नए साल तक चलेगा।

By Sachin kEdited By: Publish:Fri, 28 Nov 2014 04:47 PM (IST) Updated:Sat, 29 Nov 2014 12:06 AM (IST)
12 लाख बल्ब से सजाया मॉल, बनाया विश्व रिकार्ड

केनबरा। ऑस्ट्रेलिया के एक वकील ने राजधानी केनबरा में एक मॉल को 12 लाख क्रिसमस लाइट्स से सजाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। 'केनबरा लाइट शो' शुक्रवार को लोगों के लिए खोल दिया गया। रोशनी का यह मेला नए साल तक चलेगा।

गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि करीब 75 मील लंबी रंग-बिरंगी लाइट्स के तारों को फैला दिया गया है। इसे क्रिसमस ट्री का आकार दिया गया है, जिसके चारों तरफ उपहार टांगे गए हैं। केनबरा मॉल में एलईडी लाइटों से बनी यह आकृति लाइटों से बनी दुनिया की सबसे बड़ी आकृति है।

वकील डेविड रिचर्ड ने 'केनबरा लाइट शो' का आयोजन सेना के वालिंटियर्स की मदद से किया है। स्थानीय बिजली कंपनी ने इस शो के लिए निशुल्क बिजली का प्रबंध किया है। शो में आने वाले लोगों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि एक साल पहले रिचर्ड ने अपने घर को करीब पांच लाख बल्बों से सजा कर सबसे अधिक क्रिसमस लाइट्स लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार उसने 1,194,380 बल्ब इस्तेमाल किए हैं। केनबरा लाइट शो की सजावट गत बुधवार से शुरू हुई थी।

पढ़ेंः क्रिसमस मेले में बच्चों ने मचाया धमाल

जिएं दूसरों के लिए

chat bot
आपका साथी