अंटार्कटिका में मिला 100 साल पुराना केक

इस केक को हंटले एंड पाल्मर्स नामक कंपनी ने स्कॉटलैंड के टेरा नोवा अभियान पर जाने वाले दल के लिए बनाया था।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Aug 2017 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 15 Aug 2017 04:44 PM (IST)
अंटार्कटिका में मिला 100 साल पुराना केक
अंटार्कटिका में मिला 100 साल पुराना केक

लंदन, प्रेट्र : बर्फीले क्षेत्र अंटार्कटिका में 100 साल पुराना एक फ्रूटकेक मिला है। बताया जा रहा है कि यह अभी भी खाने लायक है। कागज में लिपटा यह केक टिन के एक डिब्बे में बंद था। शोधकर्ताओं के अनुसार डिब्बे की हालत हालांकि ठीक नहीं थी, लेकिन केक से खाने योग्य सुगंध आ रही है।

ब्रिटेन की अंटार्कटिक हेरिटेज ट्रस्ट के शोधकर्ताओं को अंटार्कटिका के केप एडेयर क्षेत्र में इस केक के अलावा कुछ अन्य कलाकृतियां भी मिली हैं, लेकिन आकर्षण का केंद्र केक ही है।

इस केक को हंटले एंड पाल्मर्स नामक कंपनी ने स्कॉटलैंड के टेरा नोवा अभियान पर जाने वाले दल के लिए बनाया था। यह दल 1910 से 1913 के बीच अंटार्कटिका अभियान पर गया था। शोधकर्ताओं के अनुसार इस बात के दस्तावेज मौजूद हैं कि स्कॉटिश दल के सदस्य इस ब्रांड का केक अपने साथ लेकर गए थे।

यह भी पढ़ें: चार साल के लिए खामोश हो जाएगा बिग बेन

यह भी पढ़ें: गूगल ने आठ भारतीय भाषाओं में दी 'वाइस सर्च' की सुविधा

chat bot
आपका साथी