भारतीय के अपहरण में मदद करने के आरोप में एक गिरफ्तार

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भारतीय राहतकर्मी के अपहरण के मामले में अफगान सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अफगान प्रशासन ने भारत सरकार को बताया है कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। इस व्यक्ति ने 47 साल के प्रेम कुमार के अपहरण में मदद की थी।

By Edited By: Publish:Wed, 04 Jun 2014 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 04 Jun 2014 11:08 PM (IST)
भारतीय के अपहरण में मदद करने के आरोप में एक गिरफ्तार

काबुल। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भारतीय राहतकर्मी के अपहरण के मामले में अफगान सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अफगान प्रशासन ने भारत सरकार को बताया है कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। इस व्यक्ति ने 47 साल के प्रेम कुमार के अपहरण में मदद की थी।

अधिकारियों ने कहा कि भारत इस मामले को लेकर अफगान सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में है। 47 साल के प्रेम कुमार को सोमवार को बंधक बनाया गया था। इसके बाद से उसकी तलाश का अभियान चलाया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार सभी स्तरों पर संपर्क में है। विदेश मंत्री स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर निर्देश दे रही हैं। हमारे राजदूत काबुल में अफगान सरकार और हेरात में हमारे महावाणिज्य दूत स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। उधर, भारतीय विदेश मंत्रलाय के प्रवक्ता ने इससे इन्कार किया कि कुमार का भारत सरकार से ताल्लुक है। स्थानीय खबरों में कहा गया है कि कुमार भारतीय दूतावास से जुड़े थे। प्रवक्ता ने कहा कि वह भारतीय नागरिक हैं जो एक एनजीओ के साथ काम कर रहे थे। उनका भारत सरकार अथवा दूतावास या वाणिज्य दूतावास से कोई संबंध नहीं है।

उल्लेखनीय है कि गैर सरकारी संगठन से जुड़े प्रेम कुमार का अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को हेरात से 25 किमी दूर सोहादत गांव से अपहरण कर लिया था। तमिलनाडु के मूल निवासी प्रेम कुमार शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले जेसुइट रिफ्यूजी सर्विस नामक एनजीओ से जुड़े थे। एनजीओ के निदेशक पद पर प्रेम कुमार बीते तीन सालों से अफगानिस्तान में थे।

पढ़े: हेरात में अगवा भारतीय का अब तक पता नहीं

हेरात में भारतीय का अपहरण

chat bot
आपका साथी