व‌र्ल्ड नंबर वन नडाल हुए पस्त, वावरिंका पहली बार बने ग्रैंड स्लैम चैंपियन

स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल को हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपेन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। वावरिंका के करियर का यह पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। रविवार को खेले गए पुरुष सिंगल्स फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त वावरिंका ने दो घंटे, 21 मिनट में चोट से जूझ रहे नडाल को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से मात दी। कमर की चोट से परेशान नडाल ने तीसरे सेट में वापसी करके मैच को चौथे सेट तक खींचा, लेकिन वह अपना 14वां ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीत सके। इस महीने ही चेन्नई ओपेन जीतने वाले वावरिंका के लिए यह जीत करिश्माई रही। नडाल के खिलाफ पिछले 12 मैच गंवाने के बाद उन्होंने जीत हासिल की।

By Edited By: Publish:Sun, 26 Jan 2014 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2014 09:04 PM (IST)
व‌र्ल्ड नंबर वन नडाल हुए पस्त, वावरिंका पहली बार बने ग्रैंड स्लैम चैंपियन

मेलबर्न। स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल को हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपेन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। वावरिंका के करियर का यह पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। रविवार को खेले गए पुरुष सिंगल्स फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त वावरिंका ने दो घंटे, 21 मिनट में चोट से जूझ रहे नडाल को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से मात दी। कमर की चोट से परेशान नडाल ने तीसरे सेट में वापसी करके मैच को चौथे सेट तक खींचा, लेकिन वह अपना 14वां ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीत सके। इस महीने ही चेन्नई ओपेन जीतने वाले वावरिंका के लिए यह जीत करिश्माई रही। नडाल के खिलाफ पिछले 12 मैच गंवाने के बाद उन्होंने जीत हासिल की।

वावरिंका ने आक्रामक शुरुआत की और पहली दो सर्विस बरकरार रखते हुए सिर्फ दो अंक गंवाए। उसने चौथे गेम में नडाल की सर्विस तोड़ी। नडाल ने खराब ड्रॉपशाट के बाद डबल फाल्ट किया, जिससे वावरिंका को हावी होने का मौका मिला। इस स्विस खिलाड़ी ने नडाल की अगली सर्विस गेम पर ब्रेक प्वाइंट बनाया और अपनी सर्विस बरकरार रखी।

पहले सेट में सर्विस गेम पर वावरिंका तीन ब्रेक प्वाइंट पीछे थे, लेकिन उन्होंने अगले पांच प्वाइंट बनाकर बेहतरीन सर्विस के साथ पहला सेट 37 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट के पहले ही गेम में वावरिंका ने फिर बैकहैंड पर रिटर्न विनर लगाकर नडाल की सर्विस तोड़ी। इसके बाद वावरिंका ने फिर लगातार 12 अंक बनाए, जबकि इस बीच नडाल को धीमे खेल के लिए चेतावनी मिली।

फोरहैंड पर एक शॉट लगाने के बाद नडाल की कमर की परेशानियां बढ़ गईं। स्पेनिश स्टार ने अगले चेंजओवर में ट्रेनर को बुलाया और मेडिकल टाइमआउट के लिए कोर्ट के बाहर भी चले गए। वावरिंका ने चेयर अंपायर से बहस भी की कि उसे नडाल की चोट के बारे में बताया क्यों नहीं जा रहा क्योंकि उनकेसात मिनट कोर्ट से गायब रहने से दर्शक बेचैन होने लगे थे। कोर्ट पर लौटने के बाद भी नडाल लय में नहीं दिखे और तीसरी बार सर्विस गंवाई। वावरिंका ने 4-1 की बढ़त बना ली थी। चेंजओवर के समय नडाल सिर पर हाथ धरकर बैठे दिखे। वावरिंका ने दूसरा सेट आराम से जीत लिया जबकि उनके स्पेनिश प्रतिद्वंद्वी को बार-बार उपचार लेना पड़ रहा था।

नडाल ने तीसरे सेट में पहली बार वावरिंका की सर्विस तोड़ी। उपचार या दर्दनिवारक दवाइयों का असर दिखने लगा और नडाल ने कुछ दमदार शॉट लगाकर 4-1 की बढ़त बना ली। इस बीच दबाव के कारण वावरिंका से गलतियां होने लगी। नौवें गेम में वावरिंका ने ब्रेक प्वाइंट बनाए लेकिन नडाल ने बेहतरीन सर्विस पर तीसरा सेट जीत लिया।

चौथे सेट की शुरुआत में नडाल ने अपनी सर्विस बरकरार रखी और वावरिंका शुरुआत में मिले दो ब्रेक प्वाइंट का फायदा नहीं उठा सके। वावरिंका ने 4-2 की बढ़त बना ली लेकिन नडाल ने अगले सर्विस गेम पर तीन ब्रेक प्वाइंट के साथ वापसी की। वावरिंका ने फिर नडाल की सर्विस तोड़ी और खिताब अपने नाम कर लिया।

वावरिंका किसी ग्रैंडस्लैम में शीर्ष दो खिलाड़ियों (नडाल और नोवाक जोकोविक) को हराने वाले सर्जेई ब्रूगुएरा के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए। ब्रुगुएरा ने 1993 फ्रेंच ओपेन में यह कमाल किया था। इस खिताबी जीत के साथ ही वावरिंका को रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है। वह सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। इससे पहले वह रैंकिंग में आठवें स्थान पर थे।

चैंपियन प्रोफाइल

नाम : स्टानिस्लास वावरिंका

देश : स्विट्जरलैंड

जन्म दिन : 28 मार्च, 1985

खेल शैली : दायें हाथ से

पेशेवर खिलाड़ी बने : 2002

ग्रैंड स्लैम खिताब : 01

सिंगल्स खिताब : 06

मैच जीते : 308

मैच हारे : 1193

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी