फिर टॉप-100 में शामिल हुए सोमदेव देववर्मन

भारत के शीर्ष खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ताजा विश्व टेनिस रैं¨कग में पांच स्थान के सुधार के साथ फिर से शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। सोमदेव ने हाल ही में पुर्तगाल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत दर्ज की थी। सोमदेव 102वें स्थान से उठकर

By Edited By: Publish:Tue, 06 May 2014 09:21 AM (IST) Updated:Tue, 06 May 2014 09:21 AM (IST)
फिर टॉप-100 में शामिल हुए सोमदेव देववर्मन

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ताजा विश्व टेनिस रैं¨कग में पांच स्थान के सुधार के साथ फिर से शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। सोमदेव ने हाल ही में पुर्तगाल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत दर्ज की थी। सोमदेव 102वें स्थान से उठकर 97वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 62वीं थी, जो उन्होंने जुलाई 2011 में हासिल की थी।

इस बीच विश्व सिंगल्स रैंकिंग के शीर्ष 10 स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्पेन के राफेल नडाल, सर्बिया के नोवाक जोकोविक, स्विट्जरलैंड के स्टेनिंलास वावरिंका और उनके हमवतन रोजर फेडरर और स्पेन के डेविड फेरर चोटी के पांच स्थानों पर बने हुए हैं। भारत के युकी भांबरी पिछले सप्ताह चार स्थान गिरे थे और इस सप्ताह वह दो स्थान गिरकर 155वें नंबर पर खिसक गए हैं। एशिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केई निशिकोरी अपने 12वें स्थान पर बने हुए हैं। डबल्स रैंकिंग में लिएंडर पेस नौंवे, रोहन बोपन्ना 14वें और महेश भूपति 46वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि दिविज शरण तीन स्थान खिसककर 74वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी