पाकिस्तान हॉकी में बवाल, खिलाड़ियों ने कहा फ्लाइट से ही जाएंगे भारत

पाकिस्तान हॉकी इस समय मैदान से बाहर बेहद संघर्षपूर्ण समय से गुजर रही है। इसी से जुड़ा एक ताजा मामला सामने आया है। चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी से ठीक पहले पाकिस्तान हॉकी को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा रहा है। हॉकी खिलाडिय़ों ने नया अनुबंध नहीं होने और बकाये का

By ShivamEdited By: Publish:Thu, 20 Nov 2014 01:12 PM (IST) Updated:Thu, 20 Nov 2014 01:24 PM (IST)
पाकिस्तान हॉकी में बवाल, खिलाड़ियों ने कहा फ्लाइट से ही जाएंगे भारत

कराची। पाकिस्तान हॉकी इस समय मैदान से बाहर बेहद संघर्षपूर्ण समय से गुजर रही है। इसी से जुड़ा एक ताजा मामला सामने आया है। चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी से ठीक पहले पाकिस्तान हॉकी को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा रहा है। हॉकी खिलाडिय़ों ने नया अनुबंध नहीं होने और बकाये का भुगतान नहीं होने पर पाकिस्तान हॉकी संघ (पीएचएफ) के खिलाफ विरोध का बिगुल बजा दिया है। खिलाड़ियों को जब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के भुवनेश्वर भेजने की बात आई तो खिलाड़ी इस बात से हैरान रह गए कि उन्हें बस से भेजा जाएगा।

एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने बताया कि हालात बुधवार को और बिगड़ गए जब खिलाडिय़ों को बताया गया कि वित्तीय संकट की वजह से हॉकी टीम को दो सप्ताह बाद भुवनेश्वर में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वाघा बॉर्डर के रास्ते बस के जरिये लाहौर होते हुए अमृतसर जाना पड़ सकता है। इस खिलाड़ी ने कहा, 'सभी खिलाडिय़ों ने फैसला किया है कि अब बहुत हो गया और हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तीन दिसंबर को विमान से ही भारत जाएंगे। खिलाड़ी आगे की कार्रवाई पर फैसला करने के लिए बैठक कर रहे हैं, लेकिन मीडिया के माध्यम से पीएचएफ और सरकार तक अपनी भावनाएं पहुंचाने के लिए इस समय जारी प्रशिक्षण शिविर में बाजू पर काली पट्टी पहनना शुरु कर देंगे।'

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ टीम के लिए एक सम्मान समारोह की मेजबानी करने वाले थे, लेकिन वह आखिरी समय में रद हो गया, जिसके बाद जिसके बाद यह संकट और बढ़ गया। शरीफ पीएचएफ के मुख्य संरक्षक भी हैं। पाकिस्तानी टीम के कप्तान मुहम्मद इमरान ने कहा कि प्रधानमंत्री की मेजबानी वाले समारोह का रद होना या स्थगित किया जाना खिलाडिय़ों के लिए बड़ा झटका है क्योंकि हम प्रधानमंत्री को बताना चाहते थे कि उन्हें इस खेल को खत्म होने से बचाना चाहिए क्योंकि यह मर रहा है।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी