कश्यप भी बाहर हुए जापान ओपन से

जापान ओपन सुपर सीरीज में परुपल्ली कश्यप की हार के साथ टूर्नामेंट में भारत की अंतिम उम्मीद भी आज खत्म हो गई। विश्व नंबर 8 भारतीय शटलर परुपल्ली कश्यप को पुरुषों के सिंग्ल्स क्वॉर्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

By ShivamEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2015 12:27 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2015 12:34 PM (IST)
कश्यप भी बाहर हुए जापान ओपन से

टोक्यो। जापान ओपन सुपर सीरीज में परुपल्ली कश्यप की हार के साथ टूर्नामेंट में भारत की अंतिम उम्मीद भी आज खत्म हो गई। विश्व नंबर 8 भारतीय शटलर परुपल्ली कश्यप को पुरुषों के सिंग्ल्स क्वॉर्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

कश्यप को चीनी तेइपे के छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चोउ टाइन चेन ने 21-14, 21-18 से मात दी। ये मुकाबला महज 42 मिनट तक ही चला। इसके साथ ही चोउ टाइन ने कश्यप के खिलाफ अपने करियर के मुकाबलों को 2-2 से बराबर कर लिया है। साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, पीवी सिंधू और एचएस.प्रणॉय के बाहर हो जाने के बाद कश्यप टूर्नामेंट में भारत की आखिरी उम्मीद थी।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी