गोल्फ: पहले राउंड के बाद शिव कपूर की अच्छी शुरुआत, जीव मिल्खा पिछड़े

एशियन टूर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाले कपूर ने सात बर्डी लगाई।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 12:58 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 12:58 PM (IST)
गोल्फ: पहले राउंड के बाद शिव कपूर की अच्छी शुरुआत, जीव मिल्खा पिछड़े
गोल्फ: पहले राउंड के बाद शिव कपूर की अच्छी शुरुआत, जीव मिल्खा पिछड़े

म्युनिख, पीटीआइ। भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने बीएमडब्ल्यू इंटरनेशनल ओपन में पहले राउंड के बाद पांच-अंडर 67 स्कोर के साथ संयुक्त छठा स्थान हासिल करके अच्छी शुरुआत की।

एशियन टूर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाले कपूर ने सात बर्डी लगाई। अन्य भारतीयों में जीव मिल्खा सिंह की शुरुआत खराब रही और उनका स्कोर चार-ओवर 76 का रहा जिसमें वह दो डबल बोगी लगा बैठे। 

ऑस्ट्रेलियाई गोल्फर वेड ओर्मस्बी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड के बाद शीर्ष पर रहे।  इस सत्र में कपूर ने दो यूरोपियन टूर में दो कट लगाए जिसमें एक स्वीडन और एक मलेशियन चैंपियनशिप में लगाया। वह ऑस्ट्रेलिया और इंडियन ओपन में कट लगाने से चूक गए। 

इस बीच, ओर्मस्बी तीन कट लगाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने पहले राउंड में अपने स्टाइल में शानदार वापसी की। आठ अंडर के साथ उन्होंने बेल्जियम के थोमस डेट्री से एक शॉट की बढ़त ली है। 

मौजूदा चैंपियन स्वीडन के हेनरिक स्टेंसो ने पहले राउंड के दौरान पांच अंडर के साथ एक बोगी भी लगाई। 

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी