मारपीट में फंसे फ्लाइंग सिख मिल्खा

चंडीगढ़ [जागरण संवाददाता]। गोल्फ क्लब में शनिवार को खेल के दौरान नाभा [पंजाब] के पूर्व कांग्रेस विधायक रणदीप सिंह और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल विजय सिंह संधू के बीच हुई मारपीट के मामले में 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के खिलाफ भी चंडीगढ़ पुलिस ने उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

By Edited By: Publish:Mon, 18 Feb 2013 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2013 09:05 PM (IST)
मारपीट में फंसे फ्लाइंग सिख मिल्खा

चंडीगढ़ [जागरण संवाददाता]। गोल्फ क्लब में शनिवार को खेल के दौरान नाभा [पंजाब] के पूर्व कांग्रेस विधायक रणदीप सिंह और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल विजय सिंह संधू के बीच हुई मारपीट के मामले में 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के खिलाफ भी चंडीगढ़ पुलिस ने उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

मामले के अनुसार, क्लब में मिल्खा सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल से आगे की तरफ गोल्फ खेल रहे थे। उसी दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल पीछे से आगे पहुंचे, जहां उनकी पूर्व विधायक रणदीप के साथ मामूली नोकझोंक होने के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल की शिकायत पर मिल्खा सिंह के अलावा पूर्व विधायक रणदीप और एक अन्य व्यक्ति एसएस लहल पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया। पूर्व विधायक रणदीप की शिकायत पर पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल विजय के खिलाफ भी मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, जांच की जा रही है, जिसके बाद ही किसी आरोपी को गिरफ्तार करने या न करने का फैसला किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी