ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी ने कहा, जरूरत पड़ी तो जाऊंगी हाईकोर्ट

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने व बाद में जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाने वाली भारतीय मूल की महिला ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी सोमवार को एसआइटी (विशेष जांच दल) के सामने पेश हुई। दोपहर एक बजे महिला खिलाड़ी ने पुलिस अधिकारियों के

By sanjay savernEdited By: Publish:Mon, 21 Mar 2016 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 21 Mar 2016 11:48 PM (IST)
ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी ने कहा, जरूरत पड़ी तो जाऊंगी हाईकोर्ट

जागरण संवाददाता, लुधियाना। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने व बाद में जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाने वाली भारतीय मूल की महिला ब्रिटिश हॉकी खिलाड़ी सोमवार को एसआइटी (विशेष जांच दल) के सामने पेश हुई। दोपहर एक बजे महिला खिलाड़ी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बंद कमरे में लगभग 40 मिनट बात की। उसने कहा कि पंजाब पुलिस पर उसे विश्वास है। मगर उसे न्याय दिलाने में देरी की जा रही है। यदि आगामी दो-तीन दिन तक उसके मामले में कुछ नहीं किया गया, तो इंसाफ के लिए वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

इस बीच पता चला है कि सरदार सिंह भी रविवार शाम छह बजे एसआइटी के सामने गुपचुप तरीके से पेश हुए। इस बात की भनक मीडिया को नहीं लगने दी गई। अपने बयान दर्ज कराने के बाद वह चुपचाप रवाना हो गए। दूसरी तरफ एसीपी सदर गिल गुरप्रीत पुरेवाल ने कहा कि महिला खिलाड़ी के साथ हुई बात को फिलहाल गोपनीय रखा जा रहा है। समय आने पर उसका खुलासा किया जाएगा। महिला ने सुरक्षा के लिए लिखित में कोई मांग नहीं की है। यदि वह मांग करती, तो पुलिस को उन्हें सुरक्षा प्रदान करने में कोई दिक्कत नहीं है।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी