हमारे लिए महत्वपूर्ण है ऑस्ट्रेलिया दौरा : गुरबाज सिंह

इंचियोन एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार है। टीम को ऑस्ट्रेलिया में 4 से 9

By sanjay savernEdited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 09:45 AM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 09:51 AM (IST)
हमारे लिए महत्वपूर्ण है ऑस्ट्रेलिया दौरा : गुरबाज सिंह

नई दिल्ली। इंचियोन एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार है। टीम को ऑस्ट्रेलिया में 4 से 9 नवंबर तक चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच साल तक द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगे।

भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर गुरबाज सिंह ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। हम एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता हैं। अब हम पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। हमें ऑस्ट्रेलिया से डरने की जरूरत नहीं है और हम वहां जीतने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम शानदार है। हमारे पास कप्तान सरदार सिंह के अलावा गोलकीपर पीआर श्रीजेश, डिफेंडर कोथाजीत सिंह, फॉरवर्ड एसवी सुनील जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। अब हमारा लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप जीतने का है। इसके बाद 2016 में रियो डि जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक में भी हम शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करना चाहते हैं।

गुरबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमें ज्यादा सफलताएं नहीं मिली हैं, लेकिन हम अब उससे आगे बढऩा चाहते हैं। उसके खिलाफ खेलकर हम उसकी कमजोरियों को जान सकेंगे और उनसे पार पा सकेंगे।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी