100 साल की इस भारतीय महिला ने अमेरिका में जीता 100 मीटर दौड़ का गोल्ड मेडल

अमेरिकन मास्टर्स गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का गोल्ड मेडल एक भारतीय महिला ने जीता, वो भी 100 वर्षीय।

By ShivamEdited By: Publish:Tue, 30 Aug 2016 02:10 PM (IST) Updated:Tue, 30 Aug 2016 03:09 PM (IST)
100 साल की इस भारतीय महिला ने अमेरिका में जीता 100 मीटर दौड़ का गोल्ड मेडल

वेंकूवर (ब्रिटिश कोलंबिया)। ये जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे कि अमेरिकन मास्टर्स गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का गोल्ड मेडल एक भारतीय महिला ने जीता, वो भी 100 वर्षीय। ये कमाल किया है भारत की मान कौर ने।

- ओल्ड इज 'गोल्ड'

100 वर्षीय भारतीय महिला मान कौर ने न सिर्फ 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया बल्कि स्वर्ण पदक भी जीता। दरअसल, इस प्रतियोगिता के उनके उम्र वर्ग में किसी और महिला ने हिस्सा ही नहीं लिया।

वो एकमात्र धाविका थीं लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि इस उम्र में भी उन्होंने फिनिश लाइन तक दौड़ पूरी की। 100 वर्षीय मान कौर ने 100 मीटर दौड़ को 1 मिनट 21 सेकेंड में पूरा किया। फिनिश लाइन पार करने के बाद उन्होंने अपने हाथ हवा में खड़े करके खुशी जताई।

- अनोखा खेल आयोजन

अमेरिकन मास्टर्स गेम्स अपने आप में एक अनूठा खेल आयोजन है जहां 30 की उम्र से ऊपर के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। मान कौर जब दौड़ रही थीं तब उनके साथ के 70 व 80 की उम्र से ज्यादा वाले बाकी खिलाड़ी उन्हें जमकर प्रोत्साहित कर रहे थे। ये प्रतियोगिता दुनिया भर में अलग-अलग जगह ओलंपिक की तरह हर चार साल में आयोजित होती है।

- '78 वर्षीय बेटा' भी रहा मौजूद

इस दौरान मान कौर का 78 वर्षीय बेटा गुरदेव सिंह भी वहां मौजूद था। अपनी मां की भावनाओं को बताते हुए गुरदेव ने कहा, 'मेडल जीतकर वो भारत जाएंगी और वो सभी को उत्साहित होकर बताएंगी कि उन्होंने इस देश में मेडल जीते हैं। जीतना उन्हें खुशी देता है।'

गुरदेव ने बताया कि जब उनकी मां 93 साल की थीं तब उन्होंने उनको दौड़ने के लिए प्ररित किया क्योंकि उन्हें अपनी मां की प्रतिभा पर पूरा भरोसा था।

- अन्य प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड मेडल

यही नहीं, उन्होंने इस आयोजन में जेवलिन थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया। मान कौर न ही घुटनों में दिक्कत है, न कोई दिल की बीमारी इसीलिए उनके बेटे ने उत्साहित होकर अपनी मां का साथ दिया।

इसके अलावा मान कौर ने दुनिया भर में आयोजित होने वाले मास्टर्स गेम्स में अब तक कुल 20 मेडल जीते हुए हैं। वो आज भी हर शाम को दौड़ का अभ्यास करती हैं। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि मान कौर के अलावा इस आयोजन में ब्रिटिश कोलंबिया के एक ऐसे एथलीट भी हैं जिनकी उम्र 101 साल है।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से जुडी़ खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी