देखो कैसे तूफानी लहरें बहा ले गर्इं घर की बालकनी

स्पेन के एक आइसलैंड का वीडियो इन दिनों जम कर वायरल हो रहा है। इसमें दिखार्इ पड़ रहा है कि कैसे तूफानी समुद्री लहरें घरों की बालकनी को बहा ले गर्इं।

By Molly SethEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:35 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:35 AM (IST)
देखो कैसे तूफानी लहरें बहा ले गर्इं घर की बालकनी
देखो कैसे तूफानी लहरें बहा ले गर्इं घर की बालकनी

जारी हुआ अलर्ट  

पिछले दिनों खराब मौसम के चलते हुए हादसों के बाद स्पेन में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के कहर के कारण यहां तेज सुद्री तूफान आ रहा है आैर हालात काफी खतरनाक हो चुका है। इसीलिए स्पेन के तटीय इलाकों में चेतावनी दी गर्इ है कि लोग समुद्र तट से दूर रहें आैर सी फेसिंग इमारतों को भी खाली करने के लिए कहा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन हालात का सामना करने के लिए पूरी तरह कमर कस चुका है। तूफान में विशाल लहरें लोगों के घरों को भी अपना निशान बना रही हैं। एेसा एक वीडियो भी सामने आया है जो जम कर वायरल हो रहा है। 

देखें वीडियो 

Ola arrancando barandas en balcones en el Marisol de Mesa del mar, Tenerife 🏢🌊🌊🌊 #FMACANARIAS pic.twitter.com/4gdWSnDNvq

— Nelson J. Acosta 📸 (@NelsonAcosta80) November 18, 2018

वीडियो हुआ वायरल 

स्पेन में केनरी आइसलैंड पर्यटकों का पसंदीदा इलाका है आैर यहां के मेसा डेल मार शहर का ये वीडियो बताया जा रहा है। यहां समुद्र के पास कई घर, अपार्टमेंट आैर हॉलीडे होम हैं। एेसी ही किसी इमारत के इस वीडियो में समुद्र में आये तूफान का ये खतरनाक नजारा देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है। साफ दिखार्इ दे रहा है कि समुद्र की तेज लहरें अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल तक जा पहुंची और उसकी बालकनी को अपने साथ बहा कर ले गई। सबसे बड़ी बात ये है कि लहरों का ये हमला एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद से पर्यटक भी यहां आने से डर रहे हैं।  

Image and video courtesy Twitter 

chat bot
आपका साथी