स्मार्ट ट्रैफिक लाइट ने दी लोगों को सिगनल न तोड़ने की सलाह, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

हवा के चलते लाइट्स हिल रही है लेकिन इस अंदाज में हिल रही है कि नो-नो साइन बन रही है। यह दृश्य बेहद प्यारा है। किसी व्यक्ति ने दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। वहीं कई गाड़ियां सिग्नल के पास खड़ी हैं।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Feb 2022 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 21 Feb 2022 09:38 PM (IST)
स्मार्ट ट्रैफिक लाइट ने दी लोगों को सिगनल न तोड़ने की सलाह, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
स्मार्ट ट्रैफिक लाइट ने दी लोगों को सिगनल न तोड़ने की नसीहत, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही लोगों को नसीहत दे रहे हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। कुछ लोग सिग्नल को तोड़ने से भी गुरेज नहीं करते हैं। हालांकि, यह जान माल के लिए नुकसानदेह होता है।

स्मार्ट ट्रैफिक लाइट, खुद बता रही है- "अभी आगे नहीं जाना है" 😅 pic.twitter.com/z4BhZHsNgb— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 21, 2022

खासकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले के लिए भी नुकसानदेह है। कई अवसर पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसके लिए सभी सिग्नलों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक चौराहे पर सिग्नल की लाइट्स हवा के चलते हिल रही हैं। हवा तेज बह रही है।

हवा के चलते लाइट्स हिल रही है, लेकिन इस अंदाज में हिल रही है कि नो-नो साइन बन रही है। यह दृश्य बेहद प्यारा है। किसी व्यक्ति ने दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। वहीं, कई गाड़ियां सिग्नल के पास खड़ी हैं। गाड़ियों में बैठे लोग सिग्नल के डांस को मजे से देख रहे हैं।

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Dipanshu Kabra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-स्मार्ट ट्रैफिक लाइट, खुद बता रही है-"अभी आगे नहीं जाना है" इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैंकडों लोगों ने कमेंट कर युवक की आलोचना की है। साथ ही युवकों को स्टंटबाजी से परहेज करने की सलाह दी है।

Image Credit: Dipanshu Kabr

chat bot
आपका साथी