दौड़ प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्ची ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हूनर, वीडियो देख लोग दे रहे हैं शाबाशी

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर और प्रशिक्षित करना है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 09:08 AM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 09:08 AM (IST)
दौड़ प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्ची ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हूनर, वीडियो देख लोग दे रहे हैं शाबाशी
दौड़ प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्ची ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हूनर, वीडियो देख लोग दे रहे हैं शाबाशी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप पहले भावुक हो उठेंगे। इसके बाद आप बच्ची को जरूर शाबाशी देंगे, क्योंकि बच्ची ने अदम्य साहस का परिचय दिया है जो कि प्रशंसनीय है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर और प्रशिक्षित करना है। इस दौरान कोच, मेंटर और स्टाफ सभी बच्चियों के हौसले को बुलंद करने में जुटे हैं।

— Lo más hermoso que verás hoy! ❤️💪 pic.twitter.com/vC63QDiJE4— ☛ 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙤𝙨 𝙑𝙞𝙧𝙖𝙡𝙚𝙨 ☛ (@momentoviral) July 21, 2020

इस दौड़ प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें एक दिव्यांग बच्ची भी भाग ले रही है। बड़े से मैदान पर सारी व्यवस्था की गई है। लोग इस दौड़ को देखने के लिए भी आए हैं। प्रतिभागी बीच मैदान पर अपनी जगह पर खड़ी हैं और रेफरी की सिटी के इंतज़ार में हैं। तभी रेफरी सिटी बजाकर बच्चियों को दौड़ने की अनुमति देता है। इसके बाद सारे प्रतिभागी अपने लक्ष्य की ओर तेज गति से बढ़ जाते हैं।

इस दौरान दिव्यांग बच्ची भी वैशाखी के सहारे बीच मैदान पर दौड़ने लगती है। यह देख लोग ताली बजाकर उस बच्ची का हौसला अफजाई  करते हैं। बच्ची अपनी एक टांग पर दौड़ती है और न हार मानती है और न ही थकती है। जब वह मंजिल पर पहुंचती है तो लोग खड़े हो जाते हैं और ताली बजाकर उस बच्ची के जज्बे को सम्मान देते हैं।

वीडियो को Momentos Virales ने शेयर किया है

इस वीडियो को  Momentos Virales ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है।  इस वीडियो को अब तक 11 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 8 हजार लोगों ने लाइक और लगभग डेढ़ हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिनमें उन्होंने दिव्यांग बच्ची की जमकर तारीफ की है।

Video And Picture Credit Goes To Momentos Virales

chat bot
आपका साथी