गजब का है यह गधा!

अभी तक आपने सिर्फ घोड़े, भैंसे, गाय अथवा हाथी के बारे में ही सुना होगा कि उनकी कीमत लाखों में है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गधे के बारे में बता रहे हैं जिसकी कीमत 3 लाख से ज्यादा लग चुकी है। लेकिन इसका मालिक इसे बेचने को तैयार

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2015 11:00 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2015 04:54 PM (IST)
गजब का है यह गधा!

अभी तक आपने सिर्फ घोड़े, भैंसे, गाय अथवा हाथी के बारे में ही सुना होगा कि उनकी कीमत लाखों में है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गधे के बारे में बता रहे हैं जिसकी कीमत 3 लाख से ज्यादा लग चुकी है। लेकिन इसका मालिक इसे बेचने को तैयार नहीं है।

पंजाब के लेहरागागा में रहने वाले मोहिन्दर सिंह का गधा है जिसका नाम शेरू है। शेरू का मालिक उसे राजस्थान के बीकानेर से 2012 में लेकर आए थे। घर आते ही मोहिन्दर सिंह के लिए यह गधा वरदान बन गया।

यह कोई आम गधा नहीं बल्कि 54 इंच की ऊंचाई वाला भारी-भरकम गधा है। आकार में यह किसी घोड़े से कम नहीं लगता। शेरू गधा लोगों के लिए आकर्षण बन चुका है और अब यह दूर-दूर तक मशहूर हो गया है। शेरू के मालिक मोहिन्दर सिंह का कहना है कि शेरू उन्हें हर साल 2 से 2.5 लाख रूपए की कमाई देता है। उन्होंने कहा कि शेरू से सिर्फ घोडिय़ों से क्रॉसब्रिडिंग का ही काम करवाया जाता है। इसके लिए ग्राहक से एकबार में 5000 रूपए तक लिए जाते हैं। इससे पैदा हुए खच्चर बहुत ही अच्छी नस्ल के होते हैं।

मोहिन्दर का कहना है कि शेरू से यह काम साल में 6 महीने ही लिया जाता है इसके बाद 6 महीने वह आराम फरमाता है। खबरों के मुताबिक, इस भारी-भरकम गधे को देख कई लोगों ने खरीदने के लिए इसकी कीमत 3 लाख रूपए तक लगा दी, लेकिन मोहिन्दर ने इसे बेचने से मना कर दिया। वहीं शेरू के मालिक ने बताया कि शेरू का हर तरह से पूरा ख्याल रखते हैं। उनका कहना है कि शेरू की खुराक पर वो रोज 400 रूपए तक खर्च करते हैं। इसकी रोजाना की डाइट में 5 किलो चना दाल और एक किलो खल विशेष रूप से शामिल होता है। इसके अलावा उसे घास और भूसी भी दिए जाते हैं। शेरू को 6 महीने में अतिरिक्त खुराक के तौर पर 10 किलोग्राम देशी घी भी खिलाया जाता है।

31 लाख का घोड़ा!

chat bot
आपका साथी