31 लाख का घोड़ा!
शौक बड़ी चीज है। इसे पूरा करने की खातिर कई बार लोग कोई भी कीमत अदा करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसका सुबूत दिया है गांव झलूर के एक किसान परिवार ने। राम सिंह सिद्धू के पुत्र चमकौर सिंह उर्फ हैप्पी सिद्धू ने लुधियाना के गुरप्रताप सिंह गैरी के अस्तबल से एक मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा कोहिनूर 31
जागरण संवाददाता, संगरूर। शौक बड़ी चीज है। इसे पूरा करने की खातिर कई बार लोग कोई भी कीमत अदा करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसका सुबूत दिया है गांव झलूर के एक किसान परिवार ने।
राम सिंह सिद्धू के पुत्र चमकौर सिंह उर्फ हैप्पी सिद्धू ने लुधियाना के गुरप्रताप सिंह गैरी के अस्तबल से एक मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा कोहिनूर 31 लाख रुपये में खरीदा। यह राजस्थान के रोहटगढ़ वाले आलीशान घोड़े का बच्चा है। इस कीमती घोड़े को देखने वालों की भीड़ लगी रहती है।
हैप्पी सिद्धू का दावा है कि उन्होंने पंजाब में सबसे ज्यादा कीमत पर यह घोड़ा खरीदा। इसके अतिरिक्त उनके पास पांच घोड़े-घोड़ी हैं।