बीमार रावण की एम्बुलेंस ड्राइवर ने ऐसे की मदद, वीडियो देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक एम्बुलेंस रावण के पुतले को बड़ी तेजी से ले जा रहा है। वीडियो देख मानो लगता है कि रावण बीमार है और उसे तत्काल आपातकाल उपचार की जरूरत है। इसके लिए एम्बुलेंस सेवा में प्रयासरत है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के बीच आज देश और दुनिया के कई देशों में विजय दशमी मनाया जा रहा है। इस विजय पर्व को दशहरा भी कहा जाता है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। लोग एक दूसरे को बुराई पर अच्छाई की जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस क्रम में सोशल पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
2020😳😳
Ravana going in Ambulance to COVID Hospital.... pic.twitter.com/v04Xw1wN8L
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 24, 2020
इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक एम्बुलेंस रावण के पुतले को बड़ी तेजी से ले जा रहा है। वीडियो देख मानो लगता है कि रावण बीमार है और उसे तत्काल आपातकाल उपचार की जरूरत है। इसके लिए एम्बुलेंस सेवा में प्रयासरत है। इस अद्भुत दृश्य को किसी कार सवार व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एम्बुलेंस के छत पर रावण का पुतला रस्सियों से बंधा है। जबकि एम्बुलेंस ड्राइवर बड़ी तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। एम्बुलेंस पर डॉक्टर सेठी अमर अस्पताल खरखौदा, सोनीपत लिखा है। इससे साफ़ जाहिर है कि एम्बुलेंस डॉक्टर सेठी अमर अस्पताल का है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने कार सवार व्यक्ति की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है-Ravan found covid positive यानी रावण कोरोना संक्रमित पाया गया है।
Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।