नवजात शिशु के गर्भ में भ्रूण

कुदरत का करिश्मा कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जिसे समझना बहुत मुश्किल होता है। इसे करिश्मा न कहकर अजीब की श्रेणी में रखा जा सकता है। जो समझ न आए उसे अजीब ही कहते हैं लेकिन कभी-कभी यह अजीब जानलेवा भी होता है। एक अभी-अभी पैदा हुए बच्चे के पेट में एक और बच्चा होने की बात इन्हीं में एक है।

By Edited By: Publish:Fri, 29 Nov 2013 12:10 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2013 12:10 PM (IST)
नवजात शिशु के गर्भ में भ्रूण

कुदरत का करिश्मा कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जिसे समझना बहुत मुश्किल होता है। इसे करिश्मा न कहकर अजीब की श्रेणी में रखा जा सकता है। जो समझ न आए उसे अजीब ही कहते हैं लेकिन कभी-कभी यह अजीब जानलेवा भी होता है। एक अभी-अभी पैदा हुए बच्चे के पेट में एक और बच्चा होने की बात इन्हीं में एक है।

मां को भगवान कहते हैं क्योंकि वह बच्चे को 9 महीने तक अपने खून से सींचती है और दुनिया में लेकर आती है। लेकिन एक नवजात शिशु के गर्भ के बारे में आप सोच भी नहीं सकते। यह जीवनदायिनी नहीं, जीवन हारने का प्रश्न है। आप शायद इसे पढ़कर चौंक जाएंगे कि एक नवजात बच्चे के गर्भ में एक और बच्चा कैसे हो सकता है! इस नवजात बच्चे के गर्भ के बारे में जानकर उसके माता-पिता भी चौंक उठे।

चीन में हुआक्सी शहर में पैदा हुआ जियाओ फेंग नहीं जानता था कि पैदा होते ही वह दुनिया में एक अजूबे का गवाह बनेगा। जियाओ जब पैदा हुआ तो किसी को भी पता नहीं था कि ऐसा कुछ होगा। जियाओ के माता-पिता साधारण बच्चों की तरह जन्म के बाद उसे लेकर घर चले आए। लेकिन घर जाकर उन्हें जियाओ का पेट सामान्य से कुछ ज्यादा बड़ा लगा, साथ ही जियाओ की हरकतों से उन्हें लगा कि उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने उसे डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि जियाओ के पेट में एक और भ्रूण पल रहा है जिसे अगर तुरंत निकाला नहीं गया तो जियाओ की मौत हो सकती है। डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर जियाओ के पेट से वह भू्रण तो निकाल दिया लेकिन ऐसी हैरत भरी कहानी आज तक किसी ने नहीं सुनी थी।

दरअसल जियाओ के पेट में पल रहा भ्रूण उसके जुड़वां भाई का था जो उसके पेट में 10 इंच तक बड़ा हो चुका था। जियाओ का भ्रूण शुरुआती दिनों में ही दो भागों में विभाजित हो गया था। मतलब जियाओ के साथ उसका एक जुड़वा भाई भी मां के पेट में था लेकिन किसी कारण दूसरा भ्रूण जियाओ के शरीर के अंदर चला गया जो विकसित भी नहीं हो सका। उसके पैदा होने के बाद वही भ्रूण जियाओ के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला। इस हैरत भरी घटना में जियाओ की जान जा सकती थी पर कुदरत का एक और करिश्मा था कि वह बच गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी