नौ साल के बच्चे ने किया मगरमच्छ से मुकाबला

अमेरिका में नौ साल के एक बहादुर बच्चे ने मगरमच्छ से मुकाबला कर अंतत: अपनी जान छुड़ाई। जेम्स बार्ने नाम का यह बच्चा फ्लोरिडा की एक झील में तैरने के लिए गया था। वहीं उसने महसूस किया कि मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 11:30 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 11:36 AM (IST)
नौ साल के बच्चे ने किया मगरमच्छ से मुकाबला

अमेरिका में नौ साल के एक बहादुर बच्चे ने मगरमच्छ से मुकाबला कर अंतत: अपनी जान छुड़ाई। जेम्स बार्ने नाम का यह बच्चा फ्लोरिडा की एक झील में तैरने के लिए गया था। वहीं उसने महसूस किया कि मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया है।

जेम्स बार्ने ने अपनी आपबीती में बताया कि जैसे ही उसे महसूस हुआ कि यह कोई मगरमच्छ है तो उसने अत्याधिक क्षमता से उस पर प्रहार किया। उसने कहा, मैं उसके जबड़े को महसूस कर रहा था, मैं बहुत घबरा गया था, मुझे नहीं मालूम था कि क्या किया जाए, बाद में वह मदद के लिए चिल्लाया और कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला। लड़के के शरीर पर मगरमच्छ के दांतों के कई निशान हैं। डॉक्टरों ने उसके शरीर में धंसा मगरमच्छ का एक दांत भी निकाला। बार्ने ने अस्पतालकर्मियों से कहा कि वह उस दांत को यादगार के तौर पर रखना चाहता है।

chat bot
आपका साथी