15 साल तक शरीर से निकलती रही सीटी की आवाज

चीन में लीयू युगांग नाम के व्यक्ति ने नौ वर्ष की उम्र में प्लास्टिक की सीटी निगल ली थी और इसके करीब 15 वर्ष बाद डॉक्टरों ने उसके शरीर से यह सीटी निकाली। सीटी निगलने के कारण वह 15 वर्षो तक सोने के दौरान सीटी जैसी ही तीखी आवाज निकालता था।

By Edited By: Publish:Fri, 07 Mar 2014 10:31 AM (IST) Updated:Fri, 07 Mar 2014 10:31 AM (IST)
15 साल तक शरीर से निकलती रही सीटी की आवाज

बीजिंग। चीन में लीयू युगांग नाम के व्यक्ति ने नौ वर्ष की उम्र में प्लास्टिक की सीटी निगल ली थी और इसके करीब 15 वर्ष बाद डॉक्टरों ने उसके शरीर से यह सीटी निकाली। सीटी निगलने के कारण वह 15 वर्षो तक सोने के दौरान सीटी जैसी ही तीखी आवाज निकालता था।

इस सप्ताह के प्रारंभ में सिचुआन प्रांत में चेंगदु के अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब आधे घंटे की सर्जरी के बाद युगांग के शरीर से सीटी निकाल दी। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने 1999 में सीटी निगल ली थी, लेकिन डॉक्टरों को उसके शरीर में सीटी नहीं मिली थी। उसे पिछले 15 वर्षो से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस दौरान उसे लगातार खांसी भी रहती थी। वेस्ट चाइना हॉस्पिटल के डॉक्टर झू हुई को पिछले महीने युगांग की जांच में उसके शरीर में किसी वस्तु के होने के बारे में पता चला। वह अब सामान्य तरीके से बोल सकता है और खाना खा सकता है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी