मृत मां की बात मानी तो मिल गया ब्वॉयफ्रेंड

ये तो सभी जानते हैं और सौ फीसदी सत्य है कि माता-पिता कभी अपने बच्चों का बुरा नही चाहते वो हमारे सबसे बड़े शुभचिंतक होते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ लॉरेन के साथ। लंदन में रहने वाली लॉरेन ने जब अपनी मृत मां की बात मानी तो उसे उसकी खोयी

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2015 10:52 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2015 11:19 AM (IST)
मृत मां की बात मानी तो मिल गया ब्वॉयफ्रेंड

ये तो सभी जानते हैं और सौ फीसदी सत्य है कि माता-पिता कभी अपने बच्चों का बुरा नही चाहते वो हमारे सबसे बड़े शुभचिंतक होते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ लॉरेन के साथ।

लंदन में रहने वाली लॉरेन ने जब अपनी मृत मां की बात मानी तो उसे उसकी खोयी हुई खुशी यानि की उसका ब्वॉयफ्रेंड वापस मिल गया।

लॉरेन अपने बढ़े हुए वजन के कारण डिप्रेशन का शिकार हो गयी थी। उसके दिमाग में हमेशा यही बात घूमती रहती थी कि कोई लड़का उसे पसंद नही करता। डिप्रेशन से निकलने के लिए उसने मनोचिकित्सक का सहारा लिया।

मनोचिकित्सक ने लॉरेन को कहा कि तुम्हारी मां चाहती थी कि तुम अपना वजन कम करो। मां कि इच्छा को पूरा करने के लिए लॉरेन ने कुछ महीनों में ही मेहनत कर अपना वजन घटा लिया।

वजन कम होते ही उसका पुराना ब्वॉयफ्रेंड फिर से उसके पास आ गया। लॉरेन का कहना था कि यह सब उसकी मां की इच्छा की वजह से हो पाया है। अब लॉरेन जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी भी करने वाली है।

27 साल बाद फेसबुक पर खोज ली मां

अब जन्म से पहले ही बच्चे के साथ खेल सकती हैं मां

chat bot
आपका साथी