कोई कैसे गद्दे के नीचे छिपा कर रख सकता है इतनी बड़ी रकम

रुपयों के मामले में इंसान कितनी दूर तक सोच सकता है इस बात का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता है। इस बात को सच कर दिखाया इस शख्स ने।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Wed, 25 Jan 2017 03:19 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jan 2017 06:27 PM (IST)
कोई कैसे गद्दे के नीचे छिपा कर रख सकता है इतनी बड़ी रकम
कोई कैसे गद्दे के नीचे छिपा कर रख सकता है इतनी बड़ी रकम

पैसों के प्रति लोग किस तरह से पागल हो सकते हैं ये इस शख्स की कहानी से जाना जा सकता है। एक शख्स ने मिलियन डॉलर की राशि अपने घर पर बेड के नीचे छुपा रखे थे, जो दर्जनों नोटों के बंडल में थे। इतनी बड़ी राशि को कोई भी इतने कैजुअल तरीके से घर पर रखने की सोच नहीं सकता है लेकिन इस शख्स ने इसे बस बेड के नीचे एक गद्दे के सहारे से छुपाने की कोशिश की थी।
इस बात का खुलासा तब किया गया जब पुलिस की तरफ से मनी लॉंड्रिंग को लेकर इन्क्वायरी की गई। पुलिस ने एक अपार्टमेंट में रेड मारने के बाद इस तरह की फोटो जारी की। उन्होंने ब्राजील के 28 वर्षीय क्लेबर रेने रिजेरियो को इस जुर्म में पकड़ा जिसमें उन पर मनी लॉंड्रिंग को लेकर कॉन्सपिरेसी करने का आरोप था। इस शख्स के बेड के गद्दे के अंदर से दो करोड़ डॉलर की छुपाई गई राशि पाई गई।
यह भी पढ़ें : एक ही लड़के से शादी करने के लिए दो बहनों ने उठाया ऐसा कदम, जान कर रह जाएंगे दंग

chat bot
आपका साथी