इस देश का हर तीसरा शख्स है करोड़पति

फ्रांस से सटे मोनाको सिटी में दुनिया के सबसे करोड़पति लोग रहते हैं। सर्वे में सबसे ज्यादा अमीरों के शहर की लिस्ट में 31.1 प्रतिशत के साथ मोनाको को पहला स्थान मिला है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 07 Feb 2017 04:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Feb 2017 08:44 AM (IST)
इस देश का हर तीसरा शख्स है करोड़पति
इस देश का हर तीसरा शख्स है करोड़पति

इस दुनिया के कई अमीर देशों के बारे में तो आप जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे इकलौते शहर के बारे में बता रहे हैं जहां रहने वाला हर तीसरा व्यक्ति करोड़पति है।

वेल्थ इनसाइट की सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस से सटे मोनाको सिटी में दुनिया के सबसे करोड़पति लोग रहते हैं। सर्वे में सबसे ज्यादा अमीरों के शहर की लिस्ट में 31.1 प्रतिशत के साथ मोनाको को पहला स्थान मिला है। मोनाको शहर की कुल आबादी 38 हजार है। इनमें से 13 हजार से भी ज्यादा लोग करोड़पति हैं। दूसरे यूरोपीय देशों के मुकाबले यहां के लोगों की इनकम सबसे तेजी से बढ़ी है। आपको बता दें की मोनाको की जीडीपी दुनियाभर में सबसे अधिक है। इस शहर में प्रोपर्टी के दाम न्यूयॉर्क सिटी से दुगने हैं। लेकिन चूंकि यहां ग्रोथ की संभावना सबसे ज्यादा है, इसलिए आप भी इस शहर का रुख कर सकते हैं।

वेल्थ इनसाइट ने अपने सर्वे में उन लोगों को शामिल किया जिनकी दौलत 10 लाख डॉलर (6.70 करोड़ रुपए) से ज्यादा थी। इसमें उनके घर की कीमत शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें: एक ऐसा अनोखा शहर जहां इंसानों के मरने पर भी है पाबंदी

पौलेंड का एक बेहद खूबसूरत गांव जहां हर चीज पर कि जाती है चित्रकारी

chat bot
आपका साथी