हाथी ने सेल्फी गर्ल को सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 05:00 PM (IST)
हाथी ने सेल्फी गर्ल को सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
हाथी ने सेल्फी गर्ल को सिखाया ऐसा सबक, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां अपने दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर निकली हैं। तभी लड़कियों की नजर एक हाथी पर पड़ती है, जिसे किसी ने एक बड़े से गढ्ढे में रखा है। यह देख लड़कियां अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच जाती है। उस समय हाथी पर उन्हें देखकर मिलने की मुद्रा में आ जाता है। मानो वह लोगों से काफी फ्रेंडली है।

No model wants to be photographed without fees😌 pic.twitter.com/fLGwt3Zp3x— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) September 9, 2020

इसके बाद वह सूंड की मदद से लड़कियों से हैंड शेक करने की कोशिश करता है। यह देख लड़कियों भी अपने हाथों को आगे कर हाथी को दोस्ती का पैगाम देती है। तभी एक लड़की इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करना चाहती है। इसके लिए वह अपने मोबाइल का इस्तेमाल करती है। हाथी को लड़की की यह अदा पसंद नहीं आता है।

इसके बाद लड़की जैसे ही मोबाइल से रिकॉर्ड करने की सोचती है कि हाथी अपनी सूंड से ऐसा जोर से धक्का देता है कि वह लड़की अपना संतुलन खो बैठती है। हालांकि, उसके बगल में उसका दोस्त रहता है। इस वजह से ज़मीन पर नहीं गिरती है। फिर भी लड़की को जोर की चोट लगी है। जबकि मोबाइल दूर फिंक जाता है।

उस समय हाथी अपनी सूंड से मोबाइल को नुकसान पहुंचाना चाहता है। इस बारे में लोगों का कहना है कि हाथी के मन में ऐसे लोगों के खिलाफ नफरत हैं जो उसकी आजादी को छीनना चाहता है। हाथी उस जगह को बिल्कुल पसंद नहीं करता है और वह गढ्ढे से निकलना चाहता है। हालांकि, इसमें वह सफल नहीं हो पा रहा है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 13 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार लोगों ने लाइक किया है। लोगों ने हाथी को गड्ढे में देख कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।

chat bot
आपका साथी