नवविवाहित कुत्तों के जोड़े हनीमून पर गए

हर किसी का सपना होता है उसकी शादी, उसके बच्चों की शादी भव्य तरीके से हो। इंसानों की शादियों की बात छोडि़ए अब तो जानवरों की शादियां भी भव्य तरीके से होने लगी हैं। वह भी पूरे रीति-रिवाजों के साथ। ऐसी भव्य शादियां हर किसी का सपना होती हैं पर नसीब की बात है जनाब!

By Edited By: Publish:Tue, 03 Sep 2013 01:33 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2013 01:33 PM (IST)
नवविवाहित कुत्तों के जोड़े हनीमून पर गए

हर किसी का सपना होता है उसकी शादी, उसके बच्चों की शादी भव्य तरीके से हो। इंसानों की शादियों की बात छोडि़ए अब तो जानवरों की शादियां भी भव्य तरीके से होने लगी हैं। वह भी पूरे रीति-रिवाजों के साथ। ऐसी भव्य शादियां हर किसी का सपना होती हैं पर नसीब की बात है जनाब!

नसीब सिर्फ इंसानों का नहीं, जानवरों का भी होता है। तभी तो अन्य जानवरों से वे शान से कह सकते हैं कि हमारी शादी में हमने ये किया, हमने वो किया। श्रीलंका पुलिस ने पुलिस सेवा के लिए रखे जाने वाले 9 जोड़ी स्निफर डॉग्स की शादी पूरे परंपरागत तरीके से करवाई। शादी के मंडप से लेकर उनके हनीमून तक की व्यवस्था की। शादी के परंपरागत जोड़ों में सजे इन नवविवाहित डॉग्स कपल्स को पुलिस की वैन में हनीमून के लिए भी ले जाया गया।

श्रीलंका पुलिस आजकल इस शादी के लिए हर तरफ से निंदित हो रही है। गौरतलब है कि इस शादी में बौद्ध शादियों की पूरी परंपरा का पालन किया गया। डॉग्स जोडि़यों को बौद्ध शादियों में पहने जाने वाले परंपरागत शॉल, हैट और मोजे पहनाए गए थे। इतना ही नहीं इनकी इस शादी को कानूनी तौर पर रजिस्टर भी किया गया। जानवरों के डॉक्टर, पुलिस महकमे के उच्च अधिकारी के साथ आम जनता और प्रेस भी उनकी इस शादी के गवाह बने। इससे श्रीलंकाई पुलिस विवादों में घिर गई है। वहां का प्रशासन और आम जनता इसे बौद्ध परंपरा का अपमान मान रही है।

श्रीलंका पुलिस ने इसके लिए लोगों से माफी मांगी है, साथ ही उनका यह भी कहना है कि इस शादी का मतलब उनके लिए मस्ती-मजाक या बौद्ध परंपरा का अपमान करना नहीं था। उनका कहना है कि स्निफर डॉग्स उनकी जरूरत हैं और उन्हें बाहर से मंगवाने में फिजूल पैसे भी खर्च होते हैं। इसलिए स्निफर डॉग्स की संख्या बढ़ाने के लिए उन्होंने यह आयोजन किया।

2011 का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त भी नीदरलैंड से इन डॉग्स को मंगवाने में 500 हजार डॉलर खर्च हुए। इसलिए उन्होंने सोचा देश में इन डॉग्स की संख्या बढ़ाई जाए और इसी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने इस शादी का आयोजन भी किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी